Yamunanagar News : अमित बांगा को सर्वसम्मति से भाविप का अध्यक्ष चुना गया

0
153
अमित बांगा को सर्वसम्मति से भाविप का अध्यक्ष चुना गया
अमित बांगा को सर्वसम्मति से भाविप का अध्यक्ष चुना गया

(Yamunanagar News) साढौरा। भारत विकास परिषद द्वारा शिशु वाटिका में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वसम्मति से संवत 2082 नई टीम का गठन किया गया। अमित बांगा को भाविप शाखा साढौरा का अध्यक्ष चुना गया है। रामेश्वर दयाल को संरक्षक तथा विनीत सहगल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। जबकि उमा अग्रवाल को महिला प्रमुख तथा रूचि गर्ग को महिला सह प्रमुख चुना गया है।

मास्टर पूर्ण चंद को सेवा प्रमुख, सोहित जैन को संस्कार प्रमुख, सौरव अत्री को संपर्क प्रमुख तथा अमित गोयल को पर्यावरण प्रमुख चुना गया है। सचिव गगन गोयल ने बताया कि सभी पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से दायित्व सौंपा गया है। सभी पदाधिकारियों द्वारा पूर्ण इच्छा लगन एवं ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन किया जाएगा। इस मौके पर जिला अध्यक्ष संदीप परूथी, पूर्व अध्यक्ष हरजेश धीमान, सुधीर गर्ग, दिनेश गर्ग, गुरमीत कौर, कनिका परूथी व रूचिका गोयल मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: BYD Supercharging तकनीक, 5 मिनट चार्ज कर चलाओ 400KM