Haryana Flood: हरियाणा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, कई गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी

0
99
Haryana Flood: हरियाणा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, कई गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी
Haryana Flood: हरियाणा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, कई गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी

हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बाढ़ का खतरा
Haryana Flood (आज समाज), यमुनानगर: हिमाचल में ज्यादा बारिश होने के कारण मैदानी इलाकों में पानी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यमुनानगर में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सोमनदी का तटबंध टूटने से कई गावों में पानी घुस चुका है। वहीं कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी का पानी भी कई गावों में घुस चुका है। प्रशासन की ओर से पानी को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहां गया है। सभी गांवों में चेतावनी जारी की गई कि कोई भी पानी के करीब न जाए। वहीं यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए केंद्रीय जल आयोग ने दिल्ली सरकार को भी अलर्ट कर दिया है। गत शाम छह बजे हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का नदी का जलस्तर 1 लाख 19 हजार क्यूसेक दर्ज किया गया। इस मानसून सीजन में पहली बार यमुना का वाटर लेवल एक लाख क्यूसेक के पार पहुंचा। वहीं, कुरुक्षेत्र के गांव कठवा में मारकंडा नदी का पानी ओवरफ्लो होकर घुस गया।

ईस्ट और वेस्ट यमुना लिंक को किया गया बंद

पहाड़ों से बहुत ज्यादा पानी आने के कारण हथिनी कुंड बैराज से निकलने वाली ईस्ट और वेस्ट यमुना लिंक नहरों को बंद कर दिया गया था और सारा पानी यमुना नदी में रिलीज किया गया। सुबह बैराज के सभी गेट खोलते हुए नदी से लगते इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया।

पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और दिल्ली तक दिखेगा पानी का असर

Haryana Flood: हरियाणा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, कई गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी
Haryana Flood: हरियाणा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, कई गांव में घुसा मारकंडा नदी का पानी

बांध अधिकारियों के मुताबिक, शाम चार बजे के बाद पहाड़ों पर बरसात थमने से जलस्तर कुछ घटना शुरू हुआ है। बताया कि मैदानी इलाकों में सोम और पथराला जैसी कई बरसाती नदियों ताजेवाला से आगे यमुना नदी में मिल जाती हैं।

इसके अलावा शुकरों जैसे बड़े बरसाती नाले-नदियां भी हथिनीकुंड बैराज के बाद यमुना में मिलते हैं। ऐसे में इन नदियों का पानी मिलने से आगे यमुना का जलस्तर और बढ़ेगा, जिसका असर पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और दिल्ली तक दिखेगा।

पुल के ऊपर से बह रही सोमनदी

यमुनानगर में सोम नदी भी उफान पर आ गई। पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। इसके बाद पानीवाला गांव के पास सोम नदी का बांध टूट गया, जिससे पानी सढ़ौरा की तरफ बढ़ रहा है। फरीदाबाद में यमुना ओवरफ्लो हो गई है। इससे बसंतपुर गांव के 50 घरों में एक फीट तक पानी घुस गया है।

ये भी पढ़ें : उत्तर भारत में बाढ़ ने मचाया कोहराम