कहा- मैंने ईरान में सत्ता बदल दी, समझौता करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं
US Iran War Controversy, (आज समाज), तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा, अगर डील नहीं हुई, तो अमेरिकी सेना हमले के लिए पूरी तरह तैयार है और आदेश मिलते ही कार्रवाई कर सकती है। ट्रम्प ने साफ किया कि वह सीजफायर को आगे नहीं बढ़ाएंगे। उन्होंने ईरान में सत्ता बदल दी है। सीएनबीसी न्यूज से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द एक बड़ी डील हो सकती है।
मौजूदा हालात में ईरान के पास समझौता करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, हमारे पास ज्यादा समय नहीं है। ट्रम्प ने बताया कि सीजफायर के दौरान अमेरिका ने अपनी सैन्य ताकत बढ़ाई है। उन्होंने कहा, हमारे पास बहुत ज्यादा गोला-बारूद है, हमने इस समय का इस्तेमाल तैयारी में किया। दूसरी ओर, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस आज पाकिस्तान के लिए रवाना होने वाले हैं। वेंस के साथ विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और डोनाल्ड ट्रम्प के दामाद जेरेड कुशनर भी पाकिस्तान पहुंचेंगे।
यूरोपीय संघ ने ईरान पर नए प्रतिबंध लगाने का फैसला किया
यूरोपीय संघ ने ईरान पर अपने प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। एव की विदेश नीति प्रमुख काजा कालास ने कहा कि अब हॉर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के लिए जिम्मेदार लोगों को भी प्रतिबंधों में शामिल किया जाएगा।
यह फैसला लक्जमबर्ग में हुई विदेश मंत्रियों की बैठक में लिया गया। कालास ने यह भी कहा कि उन्होंने मंत्रियों से मध्य पूर्व में ईयू के नौसैनिक मिशन को मजबूत करने की अपील की है। यह मिशन फिलहाल लाल सागर में यमन के हूती समूह के हमलों से जहाजों की सुरक्षा कर रहा है।
नाकाबंदी के दौरान 28 जहाज लौटाए
अमेरिका ने दावा किया है कि उसने ईरान की नौसैनिक नाकाबंदी के दौरान 28 जहाजों को बंदरगाहों से लौटने पर मजबूर किया। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, ये जहाज ईरानी बंदरगाहों में आने-जाने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, ईरान ने इस दावे को चुनौती देते हुए कहा है कि उसके कुछ जहाज हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने में सफल रहे हैं और नाकाबंदी को पार किया है।
यह भी पढ़ें : All-Party Delegation: आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में फ्रांस ने भारत के साथ दोहराई एकजुटता की प्रतिबद्धता


