Birthright Citizenship: अमेरिकी धरती पर जन्मे बच्चों को नागरिकता का अधिकार बरकरार

0
2174
Birthright Citizenship: अमेरिकी धरती पर जन्मे बच्चों को नागरिकता का अधिकार बरकरार
Birthright Citizenship: अमेरिकी धरती पर जन्मे बच्चों को नागरिकता का अधिकार बरकरार

यूएस सुप्रीम कोर्ट के फैसले से भारतीय-अमेरिकी खुश
Birthright Citizenship, (आज समाज), वॉशिंगटन: यूएस सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी धरती पर जन्मे बच्चों के लिए नागरिकता के अधिकार को बरकरार रखा है। कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के उस एग्जीक्यूटिव आॅर्डर को रद कर दिया गया है, जो जन्म के अधिकार से मिलने वाली नागरिकता को सीमित करता था। कोर्ट ने कहा, अमेरिकी धरती पर पैदा होने वाले बच्चे नागरिक होते हैं।

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का भारतीय-अमेरिकी समूहों और सांसदों ने स्वागत किया है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक पोस्ट में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति शी और चीन जैसे महान देश को जन्मसिद्ध नागरिकता के मामले में मिली बड़ी जीत पर बधाई देना चाहता हूं।

सुप्रीम कोर्ट ने अमेरिकी नागरिकता पर सुनाया फैसला

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप की उस कोशिश को खारिज कर दिया, जिसमें वे 150 साल पुरानी नीति को खत्म करना चाहते थे। उनके एग्जीक्यूटिव आर्डर का मकसद यह था कि बिना कागजात वाले अप्रवासियों और अस्थायी विदेशी निवासियों के बच्चे अपने-आप अमेरिकी न बन सकें।

इन सांसदों ने किया फैसले का किया स्वागत

नागरिक संगठन इंडियन अमेरिकन इंपैक्ट के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चिंतन पटेल ने कहा, सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला इस बात की पुष्टि है कि अमेरिका में कौन रहने का हकदार है। भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति, प्रमिला जयपाल और सुहास सुब्रमण्यम ने फैसले का स्वागत किया और ट्रंप के आदेश को पूरे देश में अप्रवासियों के बच्चों की नागरिकता छीनने की एक खुली और असंवैधानिक कोशिश बताया।

ये भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटा बादल, फ्लैश फ्लड और भारी मलबे से जनजीवन प्रभावित

  • TAGS
  • [post_tags]