Whatsapp New User Id Feature: व्हाट्सएप के नए यूजर आईडी फीचर डिजिटल फ्रॉड बढ़ने का खतरा, जांच करेगी सरकार

0
116
Whatsapp New User Id Feature: व्हाट्सएप के नए यूजर आईडी फीचर डिजिटल फ्रॉड बढ़ने का खतरा, जांच करेगी सरकार
Whatsapp New User Id Feature: व्हाट्सएप के नए यूजर आईडी फीचर डिजिटल फ्रॉड बढ़ने का खतरा, जांच करेगी सरकार

मेटा को जल्द ही नोटिस भेजने की तैयारी
Whatsapp New User Id Feature, (आज समाज), नई दिल्ली: व्हाट्सएप का नया यूजर आईडी फीचर सामने आया है, लेकिन इस फीचर को लागू करने के लिए व्हाट्सएप की मालिकाना कंपनी मेटा को नोटिस भेज सकती है।

इस मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि सरकार व्हाट्सएप के आने वाले यूजरनेम फीचर की जांच कर रही है, क्योंकि ऐसी चिंता है कि इसका इस्तेमाल किसी और का नाम रखकर धोखाधड़ी के लिए किया जा सकता है। सरकार को संदेह है कि व्हाट्सएप के इस नए फीचर से डिजिटल फ्रॉड का खतरा बढ़ सकता है। सूत्रों ने कहा कि सरकार संभावित जोखिमों का आकलन करेगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी सरकार

व्हाट्सएप के इस फीचर से यूजर्स ऐसे यूजरनेम चुन सकते हैं जो असली एजेंसियों और दूसरी संस्थाओं के यूजरनेम जैसे हों, जिससे किसी और का रूप धरने और धोखाधड़ी की आशंका बढ़ सकती है। इस फीचर का असर लोगों की सुरक्षा पर भी पड़ सकता है। सूत्रों ने आगे बताया कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा या सार्वजनिक सुरक्षा से कोई समझौता नहीं करेगी।

क्या है व्हाट्सएप का नया फीचर?

मेटा के मालिकाना हक वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने यूजरनेम लाने की घोषणा की है। यह एक ऐसा फीचर है जिससे यूजर्स अपने फोन नंबर शेयर किए बिना बातचीत कर सकेंगे। कंपनी ने यूजरनेम के लिए शुरूआती रिजर्वेशन शुरू कर दिए हैं और इन्हें इस साल के आखिर में आधिकारिक तौर पर लांच किया जाएगा।

व्हाट्सएप ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, इस हफ्ते से आप यूजरनेम रिजर्व कर सकते हैं ताकि जब हम इस साल के आखिर में यह फीचर लांच करें, तो आप उसका इस्तेमाल कर सकें। मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के मुताबिक, इस कदम का मकसद यूजर की प्राइवेसी को बेहतर बनाना है, खासकर ग्रुप चैट में या नए लोगों से जुड़ते समय, ताकि लोगों को फोन नंबर शेयर करने की जरूरत न पड़े।

ये भी पढ़ें: पहल के 11 साल पूरे, दुनिया भर में भारत को मिली नई पहचान : मोदी