PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी

0
61
PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी
PM Modi Slovakia Visit: स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री से मिले पीएम मोदी

16 जून तक स्लोवाकिया में रहेंगे पीएम
PM Modi Slovakia Visit, (आज समाज), पेरिस/ब्रातिस्लावा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के दौरे पर है। पीएम मोदी गत रात 2:18 बजे स्लोवाकिया पहुंचे थे। राजधानी ब्रातिस्लावा में विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्री जुराय ब्लानार ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी 16 जून तक स्लोवाकिया में रहेंगे।

आज पीएम मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों और चचार्ओं को आगे बढ़ाने के लिए ब्रातिस्लावा कैसल में स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको से मुलाकात की है। इससे पहले मोदी ने एयरपोर्ट पर स्लोवाकिया में मौजूद भारतीयों से भी मुलाकात की। आपको बता दें कि स्लोवाकिया में 9,200 से ज्यादा भारतीय रहते हैं। स्लोवाकिया में भारतीय आईटी सेवाओं, डेवलपमेंट सेंटर्स और तकनीकी क्षेत्रों में काम कर रहे हैं।

ब्रेड और नमक से किया गया स्वागत

मोदी को पारंपरिक स्लोवाक रीति से ब्रेड और नमक भेंट किया गया, जिसे यहां आतिथ्य, सम्मान और सद्भावना का प्रतीक माना जाता है। दरअसल, मोदी 13 जून से फ्रांस-स्लोवाकिया के 6 दिन के दौरे पर हैं। वे 17 जून को फ्रांस के एवियान में जी7 समिट में शामिल होंगे। इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प से मिलेंगे।

हर साल 10 लाख से ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों का उत्पादन करता है स्लोवाकिया

स्लोवाकिया हर साल 10 लाख से ज्यादा पैसेंजर गाड़ियों का उत्पादन करता है। यहां वोक्सवैगन, किआ, जगुआर लैंड रोवर और वोल्वो की फैक्ट्रियां हैं। आॅटोमोटिव सेक्टर स्लोवाकिया की जीडीपी का 14% हिस्सा है। भारत ने 2025 में स्लोवाकिया को लगभग 14500 करोड़ रुपए का निर्यात किया। इसमें गाड़ियों के छोटे पार्ट्स मोबाइल फोन, टेक्सटाइल और कपड़े शामिल हैं।

आबादी कम होने के कारण विदेशी कामगारों की मांग

स्लोवाकिया की कामकाजी आबादी में हर साल 15 से 20 हजार लोग कम हो रहे हैं। इस वजह से विदेशी कामगारों की मांग लगातार बढ़ रही है। भारत स्लोवाकिया से गाड़ियों, बड़ी औद्योगिक मशीनरी, इंटीग्रेटेड इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक्स और प्रोसेस्ड रबर आयात करता है। भारत और स्लोवाकिया के बीच 2025 में लगभग 17000 करोड़ रुपए का व्यापार हुआ।

ये भी पढ़ें : US-Iran Peace Agreement : जंग खत्म, अमेरिका-ईरान 19 जून को करेंगे समझौते पर हस्ताक्षर