Punjab Crime News : बठिंडा में संदिग्ध जासूसी गिरोह का भंडाफोड़

0
131
Punjab Crime News : बठिंडा में संदिग्ध जासूसी गिरोह का भंडाफोड़
Punjab Crime News : बठिंडा में संदिग्ध जासूसी गिरोह का भंडाफोड़

सोलर लाइट में कैमरा लगाकर रख रहे थे सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई पर नजर

Punjab Crime News (आज समाज), बठिंडा। बठिंडा में पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ करने में कामयाबी हासिल की है जो भारतीय सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों को खूफिया कैमरे से न केवल रिकॉर्ड कर रहे थे बल्कि विदेशों में बैठे अपने आका तक भी भेज रहे थे। यह गिरोह पर सेना, पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की गतिविधियों पर नजर रखने तथा संवेदनशील जानकारी विदेशों में बैठे देश विरोधी तत्वों तक पहुंचाने का आरोप है।

मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है। जांच के दौरान सामने आया कि बठिंडा-मलोट मार्ग पर अंबुजा फैक्ट्री के सामने सरकारी बिजली के खंभे पर मार्च महीने में एक सोलर ऊर्जा आधारित कैमरा लगाया गया था। इस कैमरे में सक्रिय सिम कार्ड लगा हुआ था, जिसके माध्यम से दूर बैठकर लाइव निगरानी की जा रही थी। जांच एजेंसियों का मानना है कि कैमरे को बेहद सुनियोजित तरीके से ऐसे स्थान पर स्थापित किया गया था, जहां से राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके।

राजस्थान तक नजर रख रहा था गिरोह

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि राजस्थान, फाजिल्का और फिरोजपुर सीमा क्षेत्रों की ओर जाने वाले सैन्य वाहनों, सुरक्षा बलों की आवाजाही और अन्य संवेदनशील गतिविधियों की निगरानी इस नेटवर्क का मुख्य उद्देश्य था। एकत्र की गई वीडियो फुटेज कथित तौर पर पाकिस्तान और कनाडा में बैठे देश विरोधी तत्वों तथा उनके एजेंटों तक पहुंचाई जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ज्योति यादव बैंस के निर्देश पर विशेष जांच टीमें गठित की गईं। पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग, तकनीकी साक्ष्यों और मानव खुफिया तंत्र की सहायता से पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने का काम किया।

  • TAGS
  • [post_tags]