Pakistan Inflation : पाकिस्तान में आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

0
204
Pakistan Inflation : पाकिस्तान में आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
Pakistan Inflation : पाकिस्तान में आसमान छू रहे पेट्रोल-डीजल के दाम

पश्चिम एशिया तनाव का असर, पेट्रोल 458.41 रुपए, डीजल 520.33 पैसे रुपए प्रति लीटर पहुंचा

Pakistan Inflation (आज समाज), इस्लामाबाद : पश्चिम एशिया तनाव और विश्व सप्लाई चेन बाधित होने से भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में महंगाई आसमान छूने लगी है। पिछले कुछ साल के आर्थिक तंगहाली और दूसरे देशों से मिलने वाली मदद के सहारे चल रही पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति इस तनाव के चलते एक बार फिर से डांवाडोल हो गई है।

सरकार ने देश में पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के दाम एकदम से बढ़ा दिए हैं। जिसके चलते जनता पर महंगाई का बोझ और भी ज्यादा बढ़ गया है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 43 प्रतिशत और हाई-स्पीड डीजल में 55 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है, जो तुरंत लागू हो गई है।

इतनी वृद्धि की गई

नई दरों के तहत पेट्रोल की कीमत 137.23 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 458.41 रुपये हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 184.49 रुपये प्रति लीटर बढ़कर 520.35 रुपये प्रति लीटर हो गई है। इसके अलावा केरोसिन की कीमत में भी 34.08 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। सरकार ने डीजल की कीमतों के असर को सीमित करने के लिए पेट्रोलियम लेवी में बदलाव किया है। पेट्रोल पर लेवी बढ़ाकर 160 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर इसे शून्य कर दिया गया है।

दाम वृद्धि पर ये बोले पाकिस्तानी मंत्री

पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने एक न्यूज चैनल पर कहा कि ये कठिन लेकिन जिम्मेदार फैसले व्यापक स्तर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, सैन्य नेतृत्व और प्रांतीय मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श के बाद लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस फैसले का मकसद जरूरतमंद वर्गों तक ही सब्सिडी सीमित रखना और आर्थिक स्थिरता बनाए रखना है। सरकार ने राहत उपायों के तहत दोपहिया वाहन चालकों को तीन महीने तक प्रति माह 20 लीटर तक 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी देने की घोषणा की है। छोटे किसानों को फसल के समय एक बार के लिए 1,500 रुपये प्रति एकड़ की सहायता मिलेगी। डीजल आधारित माल और यात्री परिवहन के लिए भी 100 रुपये प्रति लीटर की सब्सिडी दी जाएगी, जिसकी हर महीने समीक्षा होगी।

ये भी पढ़ें : PM Modi News : लोगों में विश्वास आधारित प्रणाली मजबूत करना लक्ष्य : पीएम

  • TAGS
  • [post_tags]