Pakistan Crime: सिंध में इसलिए कर दी हिंदू डॉक्टर की हत्या, जानिए कौन थे आकाश

0
155
Pakistan Crime

Pakistan Crime, इस्लामाबाद: पाकिस्तान में लूटपाट के दौरान हिंदू डॉक्टर मारा गया। वारदात सिंध प्रांत की है। सीनियर पुलिस अधिकारी एसएसपी मेहरोज अली के मुताबिक कराची के पॉश क्लिफ्टन इलाके में सोमवार को आकाश चंद की मौत तब हुई जब एक प्राइवेट बैंक के बाहर लुटेरों और बैंक के सिक्योरिटी गार्ड के बीच गोलीबारी हुई। (Pakistan Crime)

ये भी पढ़ें : Punjab Bomb Threat : पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

एसएसपी मेहरोज अली का बयान

एसएसपी मेहरोज अली (SSP Mehroz Ali) ने बताया कि चंद अपने पिता और कजिन के साथ एक दूसरे बैंक से 50 लाख रुपए निकालकर लाए थे और उन्हें दूसरे बैंक में जमा करने के लिए 25-25 लाख रुपए के दो पैकेट ले जा रहे थे। अली ने कहा, जैसे ही उनकी कार बैंक के बाहर रुकी, उनके पीछे एक और कार आकर रुकी और उन्होंने पैसे लूटने की कोशिश की, लेकिन दरवाजे पर खड़े बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने गोली चला दी और लुटेरों ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें चंद की मौत हो गई। (Pakistan Crime)

इस बीच लुटेरे 25 लाख रुपए का एक पैकेट लेकर भाग गए। एसएसपी ने कहा, हम इस घटना की जांच कर रहे हैं कि क्या यह अंदरूनी लोगों की मिलीभगत थी और चंद की मौत किसकी गोली से हुई, क्योंकि सिक्योरिटी गार्ड को शुरू में लगा था कि जिस कार में परिवार आया था, वह भी लुटेरों के साथ मिली हुई थी। (Pakistan Crime)

अंतिम संस्कार पर अड़े परिजन

चंद पिछले दो साल से कराची के जिन्ना पोस्ट ग्रेजुएट हॉस्पिटल में काम कर रहे थे। उनके चाचा खेम चंद ने कहा कि जब तक लुटेरे पकड़े नहीं जाते, परिवार उनका अंतिम संस्कार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, हमने उनके शव को मुर्दाघर में रखा है और जब तक उनकी मौत के लिए जिम्मेदार लोग पकड़े नहीं जाते, हम शव के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें : Jammu Court Action: लश्कर के सरगना हाफिज के खिलाफ गैर जमानती वारंट

  • TAGS
  • [post_tags]