US Israel Vs Iran War: मुजतबा खामेनेई बोले- पहले अमेरिका-इजराइल से हिसाब होगा, फिर शांति की बात करेंगे

0
213
US Israel Vs Iran War: मुजतबा खामेनेई बोले- पहले अमेरिका-इजराइल से हिसाब होगा, फिर शांति की बात करेंगे
US Israel Vs Iran War: मुजतबा खामेनेई बोले- पहले अमेरिका-इजराइल से हिसाब होगा, फिर शांति की बात करेंगे

दावा-इजराइली हमले में बसीज फोर्स के 300 सैनिकों की मौत
US Israel Vs Iran War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान: इजराइल के हमलों में सोमवार रात ईरान की बसीज फोर्स को भारी नुकसान होने का दावा किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन हमलों में करीब 300 कमांडरों और सैनिकों की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि हमले में तेहरान के कई कमांड सेंटर, लॉजिस्टिक यूनिट और वाहन डिपो को निशाना बनाया गया, जिससे बसीज की आॅपरेशनल क्षमता को बहुत नुकसान पहुंचा है।

इस बीच ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि पहले अमेरिका और इजराइल से हिसाब लिया जाएगा, उसके बाद ही शांति की बात की जाएगी। उन्होंने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगा और मौजूदा संघर्ष जल्द थमने वाला नहीं है। इस बीच इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के सिक्योरिटी चीफ अली लारीजानी को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भारत का नंदी देवी जहाज गुजरात पहुंचा

भारत का नंदा देवी जहाज होर्मुज स्ट्रेट को पार करके आज रात 2:30 बजे गुजरात के वडिनार पोर्ट पहुंचा। इस जहाज में करीब 46,500 मीट्रिक टन लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस लाई गई है। इससे पहले भारतीय जहाज शिवालिक सोमवार को एलपीजी लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंच चुका है। इस जहाज पर करीब 46 हजार मीट्रिक टन एलपीजी है, जो लगभग 32.4 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों के बराबर है।

अमेरिका के काउंटरटेररिज्म अधिकारी जो केंट ने दिया इस्तीफा, कहा- ट्रम्प इजराइल के दबाव में यह युद्ध लड़ रहे

अमेरिका के काउंटरटेररिज्म अधिकारी जो केंट ने ईरान के खिलाफ चल रही जंग का विरोध करते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। केंट ने कहा कि वह इस युद्ध का समर्थन नहीं कर सकते, क्योंकि यह सही कारणों से नहीं शुरू हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इजराइल के दबाव में यह युद्ध लड़ रहे हैं। केंट के मुताबिक, ईरान से अमेरिका को कोई तात्कालिक खतरा नहीं था, ऐसे में युद्ध की जरूरत नहीं थी। उन्होंने कहा कि कुछ प्रभावशाली लोगों और मीडिया के जरिए ऐसा माहौल बनाया गया, जिससे ईरान के खिलाफ कार्रवाई को सही ठहराया जा सके। केंट ने इसे अपने जमीर के खिलाफ बताते हुए पद छोड़ने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली

  • TAGS
  • [post_tags]