Bengal Assembly Election: तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली

0
166
Bengal Assembly Election: तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली
Bengal Assembly Election: तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर उतारे उम्मीदवार, 74 विधायकों के टिकट काटे, 15 की सीटें बदली

सहयोगी पार्टी बीजीपीएम को दी 3 सीटें
Bengal Assembly Election, (आज समाज), कोलकाता: तृणमूल कांग्रेस पार्टी (टीएमसी) ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की कुल 294 सीटों में से 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। बाकी 3 सीटें सहयोगी बीजीपीएम को दी हैं। ममता ने 74 विधायकों (करीब एक तिहाई) के टिकट काट दिए हैं। 15 विधायकों की सीटें बदली गई हैं। ममता बनर्जी भबानीपुर से चुनाव लड़ेंगी।

उनका मुकाबला भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी से होगा। 2021 के चुनाव में सुवेंदु ने ममता को नंदीग्राम सीट पर हरा दिया था। लिस्ट जारी करते हुए ममता ने कहा कि मैं इखढ से कहना चाहती हूं कि आप डर क्यों रहे हैं। अगर लड़ना है तो गैस संकट पैदा मत कीजिए। मैदान में आकर सही तरीके से मुकाबला कीजिए।

सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई, 52 महिलाओं को भी दिया टिकट

ममता ने सेलिब्रिटी चेहरों से दूरी बनाई। जमीनी नेता और कार्यकर्ताओं पर ज्यादा भरोसा जताया। 2021 में 15 सेलिब्रिटी को टिकट दिया था। इस बार 2 सेलिब्रिटीज को टिकट मिला है। लिस्ट में 52 महिलाएं हैं। 47 उम्मीदवार अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। 40 साल से कम उम्र के 42 उम्मीदवारों को टिकट मिला। लिस्ट में 95 कैंडिटेट्स एससी/एसटी कैंडिडेंट्स हैं।

केरल में कांग्रेस ने 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीसन को परावूर से, चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली सीट से मैदान में उतारा गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव 9 अप्रैल को होंगे और नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंParliament Budget Session: एलपीजी संकट पर राज्यसभा में हंगामा, टीएमसी सांसदों का वॉकआउट