Nigeria Accident : नाइजीरिया में सड़क हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत

0
225
Nigeria Accident : नाइजीरिया में सड़क हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत
Nigeria Accident : नाइजीरिया में सड़क हादसे में 30 से ज्यादा लोगों की मौत

हादसे में कई लोग गंभीर घायल, बढ़ सकता है मृतकों का आंकड़ा

Nigeria Accident (आज समाज), कानो : नाइजीरिया में हुए एक भयानक सड़क हादसे में 30 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की सूचना है। यह हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रक चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय ट्रक में 50 से ज्यादा लोग सवार थे। तेज गति से जा रहा वाहन जब हादसे का शिकार हुआ तो वह बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। यही कारण रहा कि इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की जान चली गई। वहीं बताया जा रहा है कि इस हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है जिससे मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है।

राज्यपाल कार्यालय से यह बयान जारी किया गया

कानो के राज्यपाल कार्यालय के एक बयान के अनुसार, ट्रेलर कानो के गेजावा स्थानीय सरकारी क्षेत्र के क्वानार बार्डे कस्बे में एक राजमार्ग पर चल रहा था, तभी वह नियंत्रण से बाहर हो गया। अफ्रीका के सबसे अधिक आबादी वाले देश में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर होती हैं, जिसका आंशिक कारण खराब सड़क स्थिति और यातायात कानूनों का ढीला प्रवर्तन है। बयान में आगे कहा गया है, ‘राज्यपाल ने इस घटना को दिल दहला देने वाला और न केवल प्रभावित परिवारों बल्कि पूरे कानो राज्य के लोगों के लिए एक बड़ी क्षति बताया है।’

गुजुंगु कस्बे की तरफ जा रहा था वाहन

दरअसल ट्रक कानो के गुजुंगु कस्बे की ओर कुछ यात्रियों और सामान को ले जा रहा था, तभी वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वाहन दुघटनाग्रस्त हुआ तो ज्यादात्तर लोगों की मौत मौके पर ही हो चुकी थी। वहीं कुछ ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ा। वाहन पलटने के चलते उसमें सवार लोग वाहन व वाहन में भरे सामान के नीचे दब गए जिससे इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की मौत हो गई। कानो के गवर्नर अब्बा कबीर यूसुफ के प्रवक्ता सुनुसी बतुरे दावाकिन तोफा द्वारा जारी बयान के अनुसार, घायल हुए लोगों में से कई गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में चिकित्सा देखभाल मिल रही है।

ये भी पढ़ें : Japan PM Election : सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

  • TAGS
  • [post_tags]