US-Iran Conflict : अमेरिका की धमकी से हम डरने वाले नहीं : ईरान

0
251
US-Iran Conflict : अमेरिका की धमकी से हम डरने वाले नहीं : ईरान
US-Iran Conflict : अमेरिका की धमकी से हम डरने वाले नहीं : ईरान

ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिकी धमकियों को किया दरकिनार, कहा, किसी दबाव में नहीं झुकेगा ईरान

US-Iran Conflict (आज समाज), तेहरान : ईरान और अमेरिका के बीच संबंध लगातार बिगड़ रहे हैं। एक तरफ जहां अमेरिकी राष्टÑपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की धमकी दे चुके हैं वहीं दोनों देशों के बीच आपसी बातचीत भी चल रही है। इसी बीच ईरान के विदेश मंत्री ने अमेरिकी धमकियों को दरकिनार करते हुए कहा है कि वे किसी भी धमकी या फिर दबाव के सामने नहीं झुकेंगे।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि अमेरिका के साथ जारी बातचीत के बावजूद ईरान कभी भी यूरेनियम संवर्धन नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका की ओर से युद्ध की धमकी या क्षेत्र में सैन्य तैनाती से ईरान डरने वाला नहीं है।

अमेरिका पर हमें बहुत कम भरोसा

तेहरान में एक कार्यक्रम में अब्बास अराघची ने कहा कि वॉशिंगटन पर ईरान का भरोसा बेहद कम है और उसे इस बात पर भी संदेह है कि अमेरिका बातचीत को गंभीरता से ले रहा है या नहीं। उन्होंने बताया कि ईरान इन वातार्ओं को लेकर अपने रणनीतिक साझेदार चीन और रूस से भी परामर्श कर रहा है। इसके साथ ही अराघची ने कहा कि यूरेनियम संवर्धन पर ईरान का जोर इसलिए है क्योंकि कोई भी देश उसके व्यवहार को निर्देशित नहीं कर सकता। उन्होंने अरब सागर में अमेरिकी विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की तैनाती का जिक्र करते हुए कहा कि इससे ईरान डरता नहीं है।

दोनों देशों के बीच ओमान में चल रही वार्ता

गौरतलब है कि ईरान और अमेरिका ने पिछले वर्ष जून में इस्राइल के साथ हुए 12 दिनों के युद्ध के बाद पहली बार ओमान में बातचीत दोबारा शुरू की है। ईरान इन वातार्ओं में अमेरिकी आर्थिक प्रतिबंधों को हटवाना चाहता है और इसके बदले परमाणु कार्यक्रम से जुड़े कुछ भरोसा बढ़ाने वाले कदमों की पेशकश की बात कर रहा है। पश्चिमी देशों और इस्राइल का आरोप है कि ईरान परमाणु बम बनाने की कोशिश कर रहा है, जिसे ईरान ने खारिज किया है। अराघची ने कहा कि ईरान किसी परमाणु हथियार की तलाश में नहीं है और उसकी असली ताकत महाशक्तियों को न कहने की क्षमता है।

ये भी पढ़ें : Japan PM Election : सनाए ताकाइची दोबारा जापान की प्रधानमंत्री बनी

  • TAGS
  • [post_tags]