US-Iran War Update : युद्ध के 35वें दिन अमेरिका को बड़ा झटका

0
285
US-Iran War Update : युद्ध के 35वें दिन अमेरिका को बड़ा झटका
US-Iran War Update : युद्ध के 35वें दिन अमेरिका को बड़ा झटका

ईरान का दावा एक ही दिन में अमेरिका का एफ 15 ए विमान व दो ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट मार गिराए

US-Iran War Update (आज समाज), तेहरान : ईरान के खिलाफ जारी युद्ध में अमेरिका को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। यही कारण है कि अब अमेरिकी राष्ट्रपति बार-बार युद्ध समाप्त करने की बात कर रहे हैं। दरअसल जब 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू किया था तो उन दोनों को यह आभास नहीं था कि ईरान उनका इतना ज्यादा मुकाबला करेगा और युद्ध इतना लंबा खिंच जाएगा।

इस युद्ध के चलते अमेरिका को प्रतिदिन अरबों डॉलर का नुकसान हो रहा है। ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच ट्रम्प ने अमेरिकी संसद से रक्षा बजट में 1.5 ट्रिलियन डॉलर की भारी बढ़ोतरी की मांग की है। ट्रम्प पहले से ही अमेरिका और उसके सहयोगियों के सैन्य खर्च बढ़ाने की बात करते रहे हैं।

ईरान ने यह दावा किया

शुक्रवार को भी अमेरिका को युद्ध में काफी नुकसान उठाना पड़ा। ईरान ने दावा किया है कि शुक्रवार को उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिरा दिए। इनमें एक एफ15 ई फाइटर जेट और दूसरा ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। एफ15 ई फाइटर जेट पर ईरान के अंदर हमला हुआ। इसमें सवार एक क्रू मेंबर को रेस्क्यू कर लिया गया, जबकि दूसरा अभी लापता है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, अमेरिकी ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट पर्शियन गल्फ में गिरा। हालांकि, अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि विमान क्रैश हुआ या मार गिराया गया, यह साफ नहीं है। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि दो अमेरिकी हेलिकॉप्टर भी ईरानी फायरिंग में हिट हुए हैं।

ईरान के हमलों का बातचीत पर नहीं पड़ेगा असर : ट्रंप

दोनों ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर थे जो एफ 15 ए के लापता पायलट के सर्च एंड रेस्क्यू आॅपरेशन के लिए गए थे। यह पहली बार है जब करीब पांच हफ्तों से चल रहे इस युद्ध में अमेरिकी विमान गिराए गए हैं। इस बीच, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इन घटनाओं का ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वहीं यह भी पता चला है कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद ईरान तेजी से अपने मिसाइल बंकरों को दोबारा एक्टिव कर रहा है।

अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले के कुछ ही घंटों में अंडरग्राउंड मिसाइल साइट्स से मलबा हटाकर उन्हें फिर से चालू किया जा रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान ने बड़ी संख्या में मिसाइल और मोबाइल लॉन्चर सुरक्षित रखे हैं, जिससे उसकी सैन्य क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। अमेरिकी एजेंसियों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि हमलों में कितने लॉन्चर नष्ट हुए हैं, क्योंकि ईरान ने नकली (डिकॉय) लॉन्चर भी तैनात किए हैं।

ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : क्या नाटो से बाहर निकलेगा अमेरिका

  • TAGS
  • [post_tags]