कहा, हमें उम्मीद है कि ईरान ऐसा नहीं करेगा
Donald Trump on Iran War (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान शुक्रवार को ईरान ने अमेरिका को बड़ा झटका देते हुए उसके तीन विमान गिरा दिए। इनमें एक एक एफ15 ई फाइटर जेट और दो ए-10 अटैक एयरक्राफ्ट है। ईरान के इन हमलों में अमेरिका का एक पायलट अभी लापता है। वहीं कहा जा रहा है कि ईरान ने लापता पायलट को पकड़ने वाले को 70 लाख रुपए इनाम की घोषणा कर दी है। वहीं ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिरने के बाद लापता पायलट को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अगर पायलट को नुकसान पहुंचता है तो अमेरिका क्या करेगा, इस पर अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एक इंटरव्यू में ट्रम्प से संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा गया, लेकिन उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने सिर्फ इतना कहा- हम उम्मीद करते हैं कि ऐसा नहीं होगा। वहीं ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि इससे दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। एक फोन इंटरव्यू में ट्रम्प ने कहा कि नहीं, बिल्कुल नहीं यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मौजूदा घटनाक्रम के बावजूद कूटनीतिक प्रयास जारी रहेंगे।
अमेरिकी विमान गिराने पर ईरान का दावा
इसी बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने अपने नए एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम की मदद से अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। ईरान के खातम अल-अनबिया सेंट्रल मुख्यालय के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने टीवी संबोधन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने इस घटना को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस दावे के उलट बताया, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ने ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
ईरान ने ठुकराया सीजफायर का प्रपोजल
ईरान ने अमेरिका के 48 घंटे के सीजफायर आॅफर को ठुकरा दिया है। ईरान की सेमी-आॅफिशियल फार्स न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, यह प्रपोजल एक तीसरे देश के जरिए तेहरान तक पहुंचाया गया था। हालांकि ईरान ने इसे मानने से इनकार कर दिया। रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्रपोजल को ठुकराने के पीछे क्या वजह रही। वहीं, इस मामले पर अमेरिका की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें : West Asia Crisis : क्या नाटो से बाहर निकलेगा अमेरिका


