Iran War: सीजफायर के बाद भी ईरानी आॅयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने भी कुवैत पर ड्रोन से हमला किया

0
379
Iran War: सीजफायर के बाद भी ईरानी आॅयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने भी कुवैत पर ड्रोन से हमला किया
Iran War: सीजफायर के बाद भी ईरानी आॅयल रिफाइनरी पर हमला, ईरान ने भी कुवैत पर ड्रोन से हमला किया

अमेरिका और ईरान के बीच आज 2 हफ्ते के सीजफायर पर बनी हैं सहमति
Iran War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान में सीजफायर के ऐलान के कुछ घंटों बाद लवन आइलैंड की तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया गया। सुबह करीब 10 बजे हमले के बाद रिफाइनरी में आग लग गई। इस बीच कुवैत ने भी दावा किया कि सीजफायर के बावजूद ईरान की ओर से ड्रोन हमला किया गया।

कुवैत के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल सऊद अब्दुलअजीज अल-ओतैबी के मुताबिक, सुबह से अब तक 28 ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट (मार गिराए) गए हैं। अल-ओतैबी के अनुसार, कुछ ड्रोन देश के दक्षिणी हिस्से तक पहुंचे और अहम ठिकानों को निशाना बनाया। इन ठिकानों में तेल के बड़े प्लांट, बिजली घर और पानी के डीसैलिनेशन प्लांट शामिल हैं, जिनसे जुड़ी सुविधाओं को नुकसान हुआ है।

40 दिन बाद रूकी जंग

दरअसल, अमेरिका और ईरान के बीच आज करीब 40 दिन बाद 2 हफ्ते के सीजफायर पर सहमति बनी है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बताया कि यह फैसला पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ की अपील के बाद लिया गया।

सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल का दावा, ईरान की शर्तों पर हुआ समझौता

ट्रम्प ने बताया कि ईरान ने अमेरिका को 10 पॉइंट का प्लान भेजा है। उन्होंने कहा कि इस पर आगे बातचीत की जा सकती है। वहीं ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने दावा किया है कि अमेरिका ने उसका 10 पॉइंट प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। काउंसिल के मुताबिक यह समझौता ईरान की शर्तों पर हुआ है और इसे देश की जीत बताया है।

कच्चा तेल सस्ता हुआ, 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचे दाम

अमेरिका-ईरान जंग में 2 हफ्ते के सीजफायर के ऐलान के बाद क्रूड आॅयल (कच्चा तेल) 15% सस्ता हुआ है। बुधवार को दाम करीब 15 डॉलर गिरकर 94.27 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह करीब 6 साल में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है।

एक दिन पहले क्रूड आॅयल की कीमत 109.27 डॉलर प्रति बैरल थी। 28 फरवरी को जंग शुरू होने से पहले कच्चा तेल 73 डॉलर प्रति बैरल था। जंग के दौरान दाम बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गए थे। तब से पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने की आशंका जताई जा रही थी।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

  • TAGS
  • [post_tags]