Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

0
201
Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने
Voter List Controversy: पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

टीएमसी का आरोप- एसआईआर पर आपत्ति जताने पहुंचे प्रतिनिधि मंडल से किया खराब व्यवहार
Voter List Controversy, (आज समाज), नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में एसआईआर को लेकर टीएमसी और चुनाव आयोग में खींचतान जारी है। बुधवार सुबह सांसद डेरेक ओ ब्रायन के नेतृत्व में टीएमसी का प्रतिनिधि मंडल दिल्ली में चुनाव आयोग से मिलने पहुंचा। लेकिन मीटिंग के दौरान हमारे साथ खराब व्यवहार किया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त ने हमें सिर्फ 5 मिनट में भगा दिया गया।

डेरेक ओ ब्रायन ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई और 10:07 बजे खत्म हो गई, जबकि हमने एसआईआर के मुद्दे पर समय मांगा था। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर प्रक्रिया पूरी होने के बाद करीब 91 लाख वोटरों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। अक्टूबर 2025 में कुल वोटर थे 7.66 करोड़। इनमें से अब तक 90.83 लाख नाम हटाए गए। लगभग 11.85% वोटर कम हो गए। यानी अब राज्य में 6.76 करोड़ वोटर हैं।

इंडिया ब्लाक 4.45 पर करेगा प्रेस कांफ्रेंस

चुनाव आयोग के सूत्रों का कहना है कि डेरेक ओ ब्रायन ने सीईसी को बोलने से रोका और धमकी दी। वह कोई बात सुन ही नहीं रहे थे। उधर, विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लाक ने आज शाम 4.45 बजे इस मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस ऐलान किया है।

चुनाव आयोग की टीएमसी को दो टूक- बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित होंगे

टीएमसी के साथ बैठक खत्म होने के बाद चुनाव आयोग ने सुबह 10:20 बजे सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया। उसने लिखा, चुनाव आयोग की टीएमसी को दो टूक। बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित और हिंसा रहित होंगे।

ये भी पढ़ें : Haryana Congress: मनरेगा में बीजेपी सरकार के बदलावों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन