Iran US Israel War: ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात हालात हो सकते हैं: व्लादिमीर पुतिन

0
272
Iran US Israel War: ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात हालात हो सकते हैं: व्लादिमीर पुतिन
Iran US Israel War: ईरान युद्ध से कोविड जैसे हालात हालात हो सकते हैं: व्लादिमीर पुतिन

कहा- जंग के नतीजों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल
Iran US Israel War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान युद्ध को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध से कोविड महामारी जैसे हालात हो सकते हैं। मॉस्को में बिजनेस लीडर्स से बातचीत में पुतिन ने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी जंग के नतीजों का सटीक अनुमान लगाना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि जो देश इस युद्ध में शामिल हैं, उन्हें भी इसके असर का अंदाजा नहीं है। उन्होंने बताया कि इस संघर्ष का असर अंतरराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स, उत्पादन और सप्लाई चेन पर पड़ रहा है। साथ ही तेल-गैस, धातु और उर्वरक सेक्टर की कंपनियों पर दबाव बढ़ रहा है।

ईरान ने अमेरिका का शांति प्रस्ताव खारिज किया

उधर, ईरान ने अमेरिका के शांति प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। रॉयटर्स से बात करते हुए एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी ने कहा कि अमेरिका का प्रस्ताव एकतरफा और अनुचित है। इसमें सिर्फ अमेरिका और इजराइल के हितों का ध्यान रखा गया है। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान के जरिए मिले इस प्रस्ताव की बुधवार रात विस्तार से समीक्षा की गई, लेकिन इसमें आगे बढ़ने के लिए जरूरी बुनियादी शर्तें नहीं थीं।

अधिकारी ने कहा, आसान शब्दों में यह प्रस्ताव ईरान से अपनी रक्षा क्षमता छोड़ने को कहता है, जबकि बदले में सिर्फ प्रतिबंध हटाने का एक अधूरा वादा करता है। अधिकारी ने साफ किया कि फिलहाल कोई औपचारिक बातचीत नहीं चल रही है। हालांकि, कूटनीतिक कोशिशें पूरी तरह बंद नहीं हुई हैं।

ईरान की होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर हमले की धमकी

इसी बीच खबरें हैं कि अमेरिका, ईरान के खार्ग द्वीप पर जमीनी हमला (ग्राउंड इनवेजन) कर सकता है। इसके जवाब में ईरान ने बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद करने की चेतावनी दी है। बाब-अल-मंदेब रेड सी का एंट्री प्वाइंट है। यह रेड सी को अरब सागर से जोड़ता है। स्वेज नहर तक जाने वाले जहाज इसी रास्ते से गुजरते हैं।

दुनिया के करीब 12 प्रतिशत तेल की सप्लाई यहीं से गुजरती है। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शिपिंग रूट है। बाब-अल-मंदेब अफ्रीकी देश जिबूती में मौजूद अमेरिकी मिलिट्री बेस इस स्ट्रेट से सिर्फ 30 किमी दूर है। अगर बाब-अल-मंदेब में भी रुकावट आती है, तो मिडिल ईस्ट में चल रहा संघर्ष और बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें: होटल-रेस्टोरेंट बिल में अलग से नहीं जोड़ सकेंगे एलपीजी चार्ज, ऐसा किया तो कार्रवाई होगी

  • TAGS
  • [post_tags]