US-Iran War Update : ईरान बातचीत का माहौल बिगाड़ रहा : ट्रंप

0
235
US-Iran War Update : ईरान बातचीत का माहौल बिगाड़ रहा : ट्रंप
US-Iran War Update : ईरान बातचीत का माहौल बिगाड़ रहा : ट्रंप

कहा, अमेरिका के प्रस्ताव पर गंभीर होकर फैसला न लिया तो ईरान को ऐसे परिणाम भुगतने होंगे जो उसने सोचे भी नहीं होंगे

US-Iran War Update (आज समाज), वॉशिंगटन : अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर जारी हमलों का आज 28वां दिन है। इन हमलों के चलते एक तरफ जहां ईरान को व्यापक नुकसान उठाना पड़ा है वहीं ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल को मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस युद्ध में सबसे ज्यादा इस समय परेशानी में अमेरिका है। अमेरिका को न केवल सैन्य बल्कि आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है।

इसी बीच अमेरिका के राष्टÑपति के कई बयान आ रहे हैं। गत दिवस जहां ट्रंप ने कहा था कि ईरान युद्ध हार चुका है और अब समझौते के लिए तैयार है। वहीं अपने ताजा बयान में अमेरिकी राष्टÑपति ने एक बार फिर ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को जल्द गंभीर होकर फैसला लेना होगा, वरना हालात ऐसे हो जाएंगे जहां से वापसी संभव नहीं होगी। ट्रंप के इस बयान ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ा दिया है। इसी के साथ उन्होंने नाटो देशों पर भी निशाना साधा और सहयोग न करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर ट्रंप ने यह कहा

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कहा कि ईरानी वातार्कार बहुत अलग और अजीब हैं। वे हमसे डील करने के लिए भीख मांग रहे हैं, जो उन्हें करना चाहिए क्योंकि वो सैन्य रूप से खत्म हो चुके हैं और वापसी का कोई मौका उनके पास नहीं है, और फिर भी वे सबके सामने कहते हैं कि वे सिर्फ हमारे प्रस्ताव को देख रहे हैं। उन्हें जल्द ही गंभीर हो जाना चाहिए, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए, क्योंकि एक बार ऐसा हो गया, तो पीछे मुड़ना मुमकिन नहीं है, और यह अच्छा नहीं होगा!

ईरान की तरफ से यह बयान सामने आया

ईरान ने बातचीत की संभावना पर मिले-जुले संकेत दिए हैं, जब ऐसी खबरें आईं कि ट्रंप प्रशासन ने इस हफ्ते की शुरूआत में पाकिस्तान के जरिए तेहरान को 15-सूत्रीय संघर्ष विराम योजना पेश की है। सार्वजनिक रूप से, ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि तेहरान ने प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया है।

युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत नहीं

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने सरकारी मीडिया को बताया कि उनकी सरकार ने युद्ध खत्म करने के लिए बातचीत नहीं की है और न ही उनकी किसी बातचीत की योजना है। हालांकि उन्होंने माना कि यूएस ने दूसरे देशों के जरिए ईरान को संदेश भेजने की कोशिश की थी, उन्होंने कहा कि यह न तो बातचीत थी और न ही कोई नेगोशिएशन। धमकी, चेतावनी और विरोध के बीच पश्चिम एशिया ही नहीं पूरी दुनिया के लिए 27 मार्च का दिन काफी अहम है।

  • TAGS
  • [post_tags]