Iran US Israel War: अमेरिका से जमीनी लड़ाई की तैयारी में ईरान, जंग के लिए 10 लाख सैनिक तैयार

0
251
Iran US Israel War: अमेरिका से जमीनी लड़ाई की तैयारी में ईरान, जंग के लिए 10 लाख सैनिक तैयार
Iran US Israel War: अमेरिका से जमीनी लड़ाई की तैयारी में ईरान, जंग के लिए 10 लाख सैनिक तैयार

सेना में युवाओं की भर्ती तेज हुई
Iran US Israel War, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान अमेरिका से जमीनी लड़ाई की तैयारी में जुट गया है। ईरान ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच 10 लाख से ज्यादा ग्राउंड सैनिक जुटाने का दावा किया है। ईरानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका जमीनी हमला कर सकता है। इसके चलते युवाओं में सेना में भर्ती की होड़ बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में बड़ी संख्या में युवा बसीज, रिवोल्यूशनरी गार्ड और सेना में शामिल होने के लिए आवेदन कर रहे हैं।

10,000 एक्स्ट्रा सैनिक भेजने पर विचार कर रहा अमेरिका

वहीं, अमेरिका मिडिल ईस्ट में करीब 10,000 एक्स्ट्रा सैनिक भेजने पर विचार कर रहा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस फोर्स में पैदल सेना और बख्तरबंद गाड़ियां शामिल हो सकती हैं। यह एक्स्ट्रा सैनिक मिडिल ईस्ट में पहले से मौजूद 5,000 मरीन और 2,000 पैराट्रूपर्स के साथ जोड़े जाएंगे। ये पैराट्रूपर्स 82वीं एयरबोर्न डिवीजन से हैं।

अमेरिका और इजराइल ने जबरन ईरान पर युद्ध थोपा

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद की बैठक में अमेरिका और इजराइल पर युद्ध थोपने का आरोप लगाया। यह बैठक ईरान, चीन और क्यूबा के अनुरोध पर बुलाई गई थी, जिसमें मिनाब शहर के एक स्कूल पर हुए हमले का मुद्दा उठाया गया। अराघची ने कहा, ईरान दो परमाणु ताकत वाले देशों, अमेरिका और इजराइल द्वारा थोपे गए गैरकानूनी युद्ध का सामना कर रहा है।

ईरान में 600 से अधिक स्कूल क्षतिग्रस्त, 1,000 से ज्यादा छात्र और शिक्षकों की मौत

उन्होंने आरोप लगाया कि 28 फरवरी को यह हमला ऐसे समय में किया गया, जब ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु कार्यक्रम को लेकर कूटनीतिक बातचीत चल रही थी। उनके मुताबिक, अमेरिका ने दूसरी बार बातचीत की प्रक्रिया को तोड़ा। उन्होनें बताया कि पूरे ईरान में 600 से अधिक स्कूल क्षतिग्रस्त हो गए हैं, और 1,000 से ज्यादा छात्र और शिक्षक मारे गए या घायल हुए।

ये भी पढ़ें : Ram Navami Security: बंगाल, उत्तर प्रदेश व मुंबई में सुरक्षा कड़ी, हाई अलर्ट पर पुलिस

  • TAGS
  • [post_tags]