Iran US Israel War: ईरान ने थैंक्यू इंडिया लिखी मिसाइल इजराइल पर दागीं

0
358
Iran US Israel War: ईरान ने थैंक्यू इंडिया लिखी मिसाइल इजराइल पर दागीं
Iran US Israel War: ईरान ने थैंक्यू इंडिया लिखी मिसाइल इजराइल पर दागीं

स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी लिखे गए संदेश, जंग में समर्थन पर आभार जताया
Iran US Israel War, (आज समाज),तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: ईरान ने इजराइल पर थैंक्यू इंडिया लिखी हुई मिसाइलों से हमला किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दिखा कि ईरानी सैनिक मिसाइलों पर थैंक्यू पीपल आॅफ इंडिया लिख रहे हैं। इसी तरह स्पेन, पाकिस्तान और जर्मनी के लिए भी संदेश लिखे गए। ईरान ने कहा कि यह कदम उन देशों के प्रति आभार जताने के लिए है जिन्होंने उसका समर्थन किया।

ईरान ने 83वीं बार किया हमला

ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड के मुताबिक, यह 83वीं स्ट्राइक थी, जिसमें लंबी और मध्यम दूरी की मिसाइलें और ड्रोन इस्तेमाल किए गए। हमलों में इजराइल के ठिकानों के साथ खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को भी निशाना बनाया गया। बहरीन में पैट्रियट एयर डिफेंस सिस्टम से जुड़े एक ठिकाने पर हमला होने का दावा किया गया है।

जर्मनी ने रूस पर ईरान की मदद का आरोप लगाया, कहा- मिडिल ईस्ट और यूक्रेन के संघर्ष आपस में जुड़े हुए हैं 

जर्मनी ने रूस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह ईरान को हमले के टारगेट पहचानने में मदद कर रहा है। फ्रांस में जी-7 बैठक के दौरान जर्मनी के विदेश मंत्री ने कहा कि रूस मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का इस्तेमाल यूक्रेन युद्ध से ध्यान भटकाने के लिए कर रहा है।

उन्होंने कहा कि रूस ईरान को संभावित हमलों के टारगेट की जानकारी दे रहा है और इससे दोनों देशों के बीच करीबी सहयोग साफ दिखता है। जर्मनी के मुताबिक, मिडिल ईस्ट और यूक्रेन के संघर्ष आपस में जुड़े हुए हैं और इन्हें अलग-अलग नहीं देखा जा सकता।

ये भी पढ़ें: अमेरिका से जमीनी लड़ाई की तैयारी में ईरान, जंग के लिए 10 लाख सैनिक तैयार

  • TAGS
  • [post_tags]