Video: ट्रेन की चपेट में आकर मलाइका और उसके दोस्त की मौत, न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर हादसा

0
79
न्यूयॉर्क सबवे हादसे में भारतीय मूल की युवती समेत दो दोस्तों की मौत

नई दिल्ली. अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. सबवे हादसे में न्यू जर्सी के रहने वाले दो 24 साल के दोस्तों की जान चली गई. बताया जा रहा है कि दोनों भारतीय मूल के थे. मृतक की पहचान मलाइका चित्रे और नवीम कौल के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक रविवार को मैनहट्टन के स्प्रिंग स्ट्रीट स्टेशन पर नंबर-4 ट्रेन ने टक्कर मार दी.

भारतीय मूल के दो दोस्तों की मौत के मामले में पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक घटना करीब 3:14 बजे हुई. दोनों की मौत मौके पर ही हो गई थी. मलाइका चित्रे न्यू जर्सी के डेटन की रहने वाली थीं, जबकि नवीम कौल सेयरेविल से थे. उन्होंने 2024 में रटगर्स यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी और लंबे समय से दोस्त थे. मलाइका एक फार्मास्युटिकल कंपनी में काम कर रही थीं. उन्होंने कुछ महीने पहले ही टेंपल यूनिवर्सिटी से डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई शुरू की थी. कौल को लेकर जो जानकारी मिली है उसे मुताबिक उन्होंने रटगर्स बिजनेस स्कूल से फाइनेंस की पढ़ाई की थी. ब्लूमबर्ग में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट के तौर पर काम करते थे.

पटरी तक कैसे पहुंचे, जांच जारी

इस घटना की जांच कर रही पुलिस इस बात को पता करने की कोशिश कर रही है कि दोनों आखिर रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचे. इस घटना से समय मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया. इसके बाद ही लोगों को इस घटना के बारे में पता चला. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दोनों को ट्रेन आने से कुछ समय पहले ट्रैक के पास थे. हालांकि वीडियो को देखने से इस बात का पता नहीं चल रहा कि मलाइका और नवीम वहां तक कैसे पहुंचे थे.

पुलिस को इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जब वो मौके पर पहुंची तो हादसा हो चुका था. ट्रेन में सवार करीब 100 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर प्लेटफॉर्म पर पहुंचाया गया. इसे लेकर अलग-अलग पहलुओं पर जांच जारी है. अधिकारियों ने इस बात की पुष्टी की मौके से कोई नोट नहीं मिला. मलाइका और नवीम हादसे का शिकार हुए या दुर्घटना थी या इसके पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है.

  • TAGS
  • [post_tags]