Hormuz Strait Crisis: होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का मालवाहक जहाज डूबा

0
116
Hormuz Strait Crisis: होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का मालवाहक जहाज डूबा
Hormuz Strait Crisis: होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का मालवाहक जहाज डूबा

ओमान तट के पास हादसा हुआ हादसा, सभी 14 क्रू मेंबर्स सुरक्षित
Hormuz Strait Crisis, (आज समाज), तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी: होर्मुज स्ट्रेट में गुजरात का एक मालवाहक जहाज डूबने का समाचार है। हालांकि ओमान कोस्टगार्ड ने सभी 14 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बचा लिया। हादसा 13 मई की सुबह ओमान तट के पास हुआ। समुद्री क्षेत्र से गुजर रहे विमान से कोई ड्रोन या मिसाइल जैसा हथियार टकरा गया।

क्रू मेंबर्स ने बताया कि जहाज से किसी विस्फोटक जैसी चीज के टकराने की आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद जहाज में आग लग गई। हालात बिगड़ने पर सभी 14 क्रू मेंबर्स ने लाइफ बोट की मदद से जहाज छोड़ा। गुजरात के द्वारका निवासी और जहाज मालिक सुलतान अहमद अंसार ने बताया कि एमएसवी हाजी अली जहाज बेरबेरा पोर्ट से शारजाह जा रहा था। सुबह करीब 3:30 बजे ओमान के समुद्री तट के पास जहाज हादसे का शिकार हो गया।

7 मई को भी डूबा था मालवाहक जहाज

इससे पहले 7 मई को होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहा गुजरात के द्वारका का एक और मालवाहक जहाज एमएसवी एएल फैज नूरे सुलेमानी-क भी अमेरिका और ईरान नेवी के बीच फायररिंग का शिकार हुआ था।

भारत ने रूसी तेल आयात पर मिली प्रतिबंध छूट बढ़ाने की मांग की

ब्लूमबर्ग के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में जारी तनाव और रुकावटों की वजह से रूसी तेल आयात पर मिली प्रतिबंध छूट को आगे भी जारी रखने की मांग की है। को आगे भी जारी रखने की मांग की है। ताकि देश की ऊर्जा सप्लाई प्रभावित न हो। अमेरिका ने पहली बार मार्च में इस छूट को मंजूरी दी थी और बाद में इसे एक बार बढ़ाया भी गया था।

ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष पर विशेष फोकस की ज़रूरत : जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]