Donald Trump: चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई: ट्रम्प

0
246
Donald Trump: चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई: ट्रम्प
Donald Trump: चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई: ट्रम्प

तीन दिन का चीन दौरा पूरा करके वापस अमेरिका रवाना हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प
Donald Trump, (आज समाज), बीजिंग: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प तीन दिन का चीन दौरा पूरा कर वापस रवाना हो गए हैं। उन्होंने शुक्रवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से अंतिम दौर की बातचीत की। दोनों नेताओं की यह बैठक बीजिंग के झोंगनानहाई परिसर में हुई। इसे चीन के शीर्ष नेतृत्व का सबसे सुरक्षित और गोपनीय सत्ता केंद्र माना जाता है।

बैठक के बाद ट्रम्प ने बताया कि चीन के साथ शानदार ट्रेड डील हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन समझौतों से अमेरिका और चीन दोनों को फायदा होगा। ट्रम्प ने कहा, हमने कुछ शानदार समझौते किए हैं, जो दोनों देशों के लिए अच्छे हैं। हालांकि उन्होंने इन समझौतों की ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की।

ट्रम्प को गार्ड आॅफ आॅनर दिया गया, बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराए

चीन दौरा खत्म होने पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प को बीजिंग एयरपोर्ट पर खास अंदाज में विदाई दी गई। एयर फोर्स वन के पास स्कूल के बच्चों ने अमेरिकी और चीनी झंडे लहराए। चीन के विदेश मंत्री वांग यी एयरपोर्ट पर ट्रम्प को विदा करने पहुंचे। विमान की सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त ट्रम्प ने मुड़कर हाथ हिलाया।

ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने जताया अमेरिका का आभार

ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने अमेरिका का समर्थन जारी रखने के लिए धन्यवाद दिया है। न्यूज एजेंसी अढ के मुताबिक, उन्होंने कहा कि अमेरिका ताइवान स्ट्रेट में शांति और स्थिरता को महत्व देता है और लगातार उसका समर्थन कर रहा है। यह बयान अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के उस बयान के बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ताइवान को लेकर अमेरिका की नीति नहीं बदली है और चीन अगर बल प्रयोग करता है तो यह बहुत बड़ी गलती होगी।

ये भी पढ़ें : New Delhi BRICS Summit: वैश्विक संकटों से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग जरूरी : जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]