NEET UG EXAM: अगले साल से आॅनलाइन होगी नीट-यूजी परीक्षा: धर्मेंद्र प्रधान

0
276
NEET UG EXAM: अगले साल से आॅनलाइन होगी नीट-यूजी परीक्षा: धर्मेंद्र प्रधान
NEET UG EXAM: अगले साल से आॅनलाइन होगी नीट-यूजी परीक्षा: धर्मेंद्र प्रधान

21 जून को दोबारा होगा एग्जाम, शिक्षा मंत्री बोले- हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए
NEET UG EXAM, (आज समाज), नई दिल्ली: नीट-यूजी परीक्षा 21 जून को दोबारा होगी और अगले साल ने यह परीक्षा आॅनलाइन होगी। यह जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दी। उन्होंने माना कि 3 मई को नीट-यूजी 2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे। शिक्षा मंत्री ने कहा, हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए।

इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी। 7 मई को गड़बड़ी का पता चला था। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया।

छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा

शिक्षा मंत्री ने कहा, रीएग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। छात्र रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुन पाएंगे। इससे पहले 3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे।

अब तक 7 लोगों की हो चुकी गिरफ्तारी

नीट-यूजी पेपर लीक मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था। दिल्ली कोर्ट ने शुक्रवार को लोखंडे को 6 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेजा है।

ये भी पढ़ें : New Delhi BRICS Summit: वैश्विक संकटों से निपटने के लिए व्यावहारिक सहयोग जरूरी : जयशंकर

  • TAGS
  • [post_tags]