USS George Bush: हूती विद्रोहियों के हमलों से डरकर अमेरिकी वॉरशिप ने रास्ता बदला, अफ्रीका का चक्कर लगाकर मिडिल ईस्ट जा रहा जंगी जहाज

0
271
USS George Bush: हूती विद्रोहियों के हमलों से डरकर अमेरिकी वॉरशिप ने रास्ता बदला, अफ्रीका का चक्कर लगाकर मिडिल ईस्ट जा रहा जंगी जहाज
USS George Bush: हूती विद्रोहियों के हमलों से डरकर अमेरिकी वॉरशिप ने रास्ता बदला, अफ्रीका का चक्कर लगाकर मिडिल ईस्ट जा रहा जंगी जहाज

6000 नाविक और 3 डेस्ट्रॉयर भी साथ
USS George Bush, (आज समाज), वॉशिंगटन डीसी: समुद्र में दुनिया के सबसे ताकतवर जंगी जहाजों में शामिल अमेरिका का विशाल एयरक्राफ्ट कैरियर USS जॉर्ज एचडब्ल्यू बुश सीधा रास्ता छोड़कर लंबा चक्कर लगा रहा है। यह जहाज अब डेढ़ गुना ज्यादा दूरी तय करते हुए अफ्रीका का पूरा चक्कर लगाकर ईरान के करीब पहुंच रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेड सी का रास्ता हूती विद्रोहियों के खतरे से भरा है।

जिससे बचने के लिए यह अमेरिकी सुपरकैरियर लंबा रास्ता लेने को मजबूर है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी कैरियर जिब्राल्टर, भूमध्य सागर और स्वेज नहर होते हुए रेड सी से गुजरते हैं। लेकिन इस बार अमेरिकी नौसेना ने यह रास्ता नहीं चुना है। इस कैरियर के साथ तीन डेस्ट्रॉयर और करीब 6,000 नाविक हैं। दो अमेरिकी अधिकारियों ने एपी को बताया कि यह स्ट्राइक ग्रुप मिडिल ईस्ट तैनाती के लिए रवाना हुआ है।

यमन के हूती विद्रोहियों से डरा अमेरिका

सबसे ताकतवर माने जाने अमेरिकी जहाज का इतना लंबा रूट लेना कोई आम बात नहीं है। पेंटागन ने आधिकारिक तौर पर वजह नहीं बताई है, लेकिन संकेत साफ हैं कि अफ्रीका का रास्ता लेने से यह जहाज लाल सागर और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट से बच रहा है। हाल के सालों में इस इलाके को यमन के हूती विद्रोही ने असुरक्षित बना दिया है।

हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन, 2024 और 2025 में अमेरिकी और व्यापारिक जहाजों को बना चुके निशाना

इन हूती विद्रोहियों को ईरान का समर्थन है और पहले भी वे लाल सागर और बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री रास्तों पर ड्रोन और मिसाइल हमले कर चुके हैं। 2024 और 2025 में हूती हमलों में अमेरिकी और व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाया गया था। हाल के महीनों में भी उन्होंने हमले फिर शुरू करने की धमकी दी है, जिससे यह इलाका असुरक्षित बना हुआ है।

बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट से बच रहा अमेरिकी जहाज

बाब-अल-मंदेब स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में गिना जाता है। यह रेड सी को अदन की खाड़ी से जोड़ता है और हर साल करीब 20 हजार जहाज यहां से गुजरते हैं। वैश्विक व्यापार का लगभग 10% इसी रास्ते से होता है, खासकर तेल और गैस की सप्लाई के लिए यह बेहद जरूरी है। यह रास्ता भौगोलिक रूप से भी चुनौतीपूर्ण है।

ये भी पढ़ें : Women Reservation Bill: अपर्णा यादव की अगुवाई में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में किया जोरदार प्रदर्शन

  • TAGS
  • [post_tags]