PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

0
243
PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी
PM Narendra Modi: महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं: पीएम मोदी

महिला आरक्षण बिल पर पीएम का देश के नाम संबोधन शुरू
PM Narendra Modi, (आज समाज), नई दिल्ली: महिला आरक्षण बिल पर पीएम नरेंद्र मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं। महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने पर पीएम ने देश की महिलाओं से माफी मांगी। पीएम ने अपने संबोधन में कहा, महिला आरक्षण पास नहीं करा पाए, इसके लिए सभी महिलाओं से माफी मांगता हूं। उन्होंने कहा, मेरे लिए देशहित सर्वोपरि है।

पीएम ने कांग्रेस, डीएमके, सपा जैसे दलों पर भी निशाना साधा पीएम ने कहा, इन दलों की की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी को उठाना पड़ा। पीएम ने कहा, मैंने विपक्ष को साफ-साफ कह दिया था कि वे बिल का क्रेडिट ले सकते हैं। मैं तो बस आम परिवारों की बहनों को संसद और विधानसभाओं में लाना चाहता था लेकिन यह नेक प्रयास विफल हो गया। पीएम ने कहा, विपक्ष महिलाओं से उनका अधिकार छीनकर मेज थपथपा रहा था।

उन्होंने जो किया वह टेबल पर सिर्फ थाप नहीं थी वो नारी के स्वाभिमान पर चोट थी। नारी सब भूल जाती है मगर अपमान नहीं भूलती। उन्होंने कहा, संसद में कांग्रेस और उसके सहयोगियों के व्यवहार की कसक नारी के मन में रहेगी। देश की नारी जब भी अपने क्षेत्र में इन नेताओं को देखेगी तो याद करेगी कि इन्होंने ही महिला आरक्षण रोकने का जश्न मनाया था।

महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, उन्हें इसकी सजा जरूर मिलेगी

पीएम ने कहा, जिन दलों ने बिल का विरोध किया, उनसे मैं दो टूक कहूंगा कि ये लोग नारी शक्ति को हल्के में ले रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि 21वीं सदी की नारी सब पर नजर रख रही है। वो उनकी मंशा देख रही है। प्रधानमंत्री ने कहा, महिला आरक्षण को रोककर जो पाप विपक्ष ने किया है, इसकी उन्हें सजा जरूर मिलेगी। इन दलों ने संविधान निमार्ताओं की भावनाओं का अपमान किया है। जनता की सजा से वे बच नहीं पाएंगे। सदन में यह कानून किसे से कुछ छीन नहीं रहा था। कुछ न कुछ देने का था।

पूरा विपक्ष इस भ्रूणहत्या के गुनहगार

पीएम ने कहा, पूरा विपक्ष इस भ्रूणहत्या के गुनहगार हैं। ये देश के संविधान के अपराधी है। नारी शक्ति के अपराधी हैं। कांग्रेस महिला आरक्षण से ही नफरत करती है। उन्होंने हमेशा इसे रोका है। इस बार भी कांग्रेस और साथी दलों ने महिला आरक्षण को रोकने के एक के बाद एक नए झूठ का सहारा लिया। मोदी ने कहा, यह बिल समय की मांग है। यह उत्तर, दक्षिण, पूर्व, पश्चिम, सभी राज्यों की महिला शक्ति में समान बढ़ोतरी का प्रयास था। राज्य की आबादी कैसी भी हो सबकी समान अनुपात में शक्ति बढ़ाने की कोशिश थी। इस ईमानदार प्रयास की कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने सदन में पूरे देश के सामने भ्रूणहत्या कर दी है।

कांग्रेस और सहयोगी दलों का असली चेहरा सामने आया

पीएम मोदी ने कहा, कभी नंबरर्स को लेकर तो कभी किसी और तरह से, कांग्रेस और उसके साथियों ने देश को गुमराह किया। इन दलों ने भारत की नारी के सामने अपना असली चेहरा सामने ला दिया है। अपना मुखैटा उतार दिया है। मुझे पर्सनली आशा थी कि कांग्रेस दशकों पुरानी गलती सुधारेगी लेकिन कांग्रेस ने महिलाओं के पक्ष में खड़े होने का अवसर खो दिया।

ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे दो भारतीय व्यापारी जहाजों पर फायरिंग

  • TAGS
  • [post_tags]