Trump Rx: अमेरिका में मिलेंगी सस्ती दवा, वेबसाइट लांच करने की तैयारी में ट्रम्प

0
1046
Trump Rx: अमेरिका में मिलेंगी सस्ती दवा, वेबसाइट लांच करने की तैयारी में ट्रम्प
Trump Rx: अमेरिका में मिलेंगी सस्ती दवा, वेबसाइट लांच करने की तैयारी में ट्रम्प

इस प्लेटफॉर्म के जरिए दवा कंपनियों कम दाम पर दवा खरीद सकेंगे मरीज
Trump Rx, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका में मरीजों को जल्द ही सस्ती दरों पर दवा मिला करेंगी। इसके लिए ट्रम्प प्रशासन जल्द ही एक ‘ट्रम्प Rx’ नाम की एक नई सरकारी वेबसाइट लॉन्च करने जा रहा है। इस प्लेटफॉर्म के जरिए मरीज दवा कंपनियों से सीधे कम दामों पर दवाएं खरीद सकेंगे। प्रशासन का दावा है कि इस पहल से अमेरिकी लोगों के दवा खर्च को 800% तक कम किया जाएगा। यह योजना चुनावी वादों और अमेरिका फर्स्ट हेल्थ पॉलिसी से जुड़ी मानी जा रही है।

ट्रम्प का कहना है कि दूसरे अमीर देश अमेरिका में बनी दवाइयां कम कीमत पर खरीदते हैं, जबकि अमेरिकियों को इसके लिए तीन गुना ज्यादा कीमत चुकाना पड़ता है। यह प्रोग्राम सुनिश्चित करेगा कि दवा कंपनियां उसी दाम पर दवा बेचे जो बाकी देशों में मिल रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार 30 जनवरी 2026 को एक लॉन्च इवेंट रखा गया था। लेकिन अब इस इवेंट को पोस्टपोन कर दिया गया है। वेबसाइट पर अभी भी जल्द आएगा लिखा दिख रहा है।

कंपनियों को 3 साल तक इर्म्पोटेड दवाओं पर टैरिफ से छूट

अमेरिकी रेडियो की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रम्प प्रशासन ने पिछले साल सितंबर से अब तक 16 बड़ी दवा कंपनियों के साथ समझौते किए हैं। इन समझौतों को मोस्ट फेवर्ड नेशन डील्स कहा गया। बदले में दवा कंपनियों को 3 साल तक इर्म्पोटेड दवाओं पर टैरिफ से छूट मिलेगी।

अमेरिकी लोगों के पैसे से ही नई दवाइयां बनती हैं

अमेरिकी कंपनियां दवाओं के रिसर्च, टेस्टिंग, फैक्ट्री करोड़ों-खरबों रुपये खर्च करती है। दुनिया भर में यह दवा बेची जाती है। अमेरिका में यह दवा बहुत महंगी है, जबकि यूरोप, कनाडा, जापान जैसे अमीर देशों में वही दवा बहुत सस्ती मिलती है। दरअसल, उन देशों की सरकार कम कीमत पर दवा खरीदने की मांग करती है और ऐसा न करने पर डील रोकने का खतरा रहता है।

बाजार खोने के डर से कंपनियां कम कीमत में दवाइयां मुहैया करवाती है। ट्रम्प का मानना है कि अमेरिकी लोगों के पैसे से ही नई दवाइयां बनती हैं। दूसरे देश कम पैसा देकर इसका फायदा उठाते हैं। ट्रम्प के मुताबिक वह अमेरिका की मेहनत पर फ्री राइड करते हैं।

अमेरिका में दवा की कीमत सबसे कम होगी

इसलिए इस एमएफन प्रोग्राम में फैसला किया गया है कि अब अमेरिका में भी दवा की कीमत सबसे कम होगी जो किसी अमीर देश में मिलती है। कंपनियों से कहा गया कि अमेरिका को भी वही सस्ती डील दो। इससे विदेशी देशों को भी ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी, जैसे ब्रिटेन के साथ हुए समझौते में नई दवाओं की कीमत 25% बढ़ाई गई है। अमेरिकी मरीजों को दवाएं सस्ती मिलेंगी, कंपनियों का एक्स्ट्रा पैसा अमेरिका वापस आएगा और देश में दवा बनाने का काम बढ़ेगा।

दवा कंपनियों को डर, सरकार तय करेगी कीमत

ट्रम्प ‘ट्रम्प Rx’ की सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें सरकार दवाओं की कीमत तय करने में सीधी दखल देना चाहती है। अभी तक अमेरिका में दवा कंपनियां अपनी नई दवाओं की कीमतें खुद तय करती हैं। अगर ‘ट्रम्प Rx’ लागू होता है, तो दवाओं की कीमत सरकार तय करेगी। दवा कंपनियों को डर है कि इससे उनका मुनाफा सीधे घट जाएगा।

अमेरिका सबसे बड़ा और सबसे मुनाफे वाला बाजार

दूसरी बड़ी वजह यह है कि ‘ट्रम्प Rx’ के तहत अमेरिका, विदेशों में बिकने वाली सस्ती दवाओं की कीमत को आधार बना सकता है। यानी अगर वही दवा यूरोप या कनाडा में सस्ती है, तो अमेरिका में भी महंगी नहीं बेची जा सकेगी। कंपनियों को यह मॉडल पसंद नहीं, क्योंकि अमेरिका अब तक उनका सबसे बड़ा और सबसे मुनाफे वाला बाजार रहा है।

दवा कंपनियों को इस बात का भी सता रहा डर

  • एक और डर यह है कि अगर सरकार कीमतों पर नियंत्रण लगाने लगी, तो भविष्य में नई दवाओं पर निवेश कम हो सकता है। दवा कंपनियां कहती हैं कि रिसर्च और नई दवाओं के विकास में अरबों डॉलर लगते हैं। उन्हें डर है कि कम मुनाफा हुआ, तो निवेशक पीछे हट सकते हैं और उनका बिजनेस मॉडल बिगड़ सकता है।
  • ‘ट्रम्प Rx’ को लेकर यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार को निजी कंपनियों की कीमतें तय करने का अधिकार है। कंपनियों को लगता है कि अगर योजना लागू हुई, तो उन्हें अदालतों में लंबी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ेगी, जिससे अनिश्चितता और बढ़ेगी। हालांकि ट्रम्प ने कंपनियों को टैरिफ नें छूट देने का वादा किया है।

ये भी पढ़ें: अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाने की मांग

  • TAGS
  • [post_tags]