बांग्लादेश के मुख्य अभियोजक की दो टूक- शेख हसीना को नहीं मिलेगा नया पासपोर्ट, मौत की सजा का सामना करना होगा

0
166

World News: बांग्लादेश के अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने मंगलवार को कहा कि बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना को अब मौत की सजा का सामना करना होगा। उनके पास इससे बचने का कोई कानूनी रास्ता नहीं है। उन्होंने हसीना को पासपोर्ट या यात्रा दस्तावेज देने की संभावना भी खारिज कर दी।

हसीना ने लौटने की जताई थी इच्छा

उनका यह बयान पासपोर्ट को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स के बीच आया है। इनमें बताया गया है कि लंदन की एक कानूनी फर्म ने नई दिल्ली स्थित बांग्लादेश उच्चायोग से संपर्क किया है। उसने हसीना के लिए नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र मांगा है। हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की इच्छा जताई है। वह वहां कानूनी कार्रवाई का सामना करना चाहती हैं।

2024 से भारत में हैं हसीना

शेख हसीना (79 वर्षीय) अगस्त 2024 से भारत में रह रही हैं। उस समय छात्र आंदोलन के बाद उन्हें बांग्लादेश छोड़ना पड़ा था। इस आंदोलन ने उनकी अवामी लीग सरकार को सत्ता से हटा दिया था। प्रदर्शनकारियों पर हुई कार्रवाई के मामले में उन्हें मौत की सजा सुनाई गई थी। यह मामला मानवता के खिलाफ अपराध से जुड़ा है। फैसला सुनाए जाने के समय हसीना अदालत में मौजूद नहीं थीं। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज किया है। मुकदमे की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं।

अभियोजक ने साफ किया

डेली स्टार अखबार के मुताबिक, इस्लाम ने कहा कि हसीना के पास मौत की सजा का सामना करने के अलावा कोई कानूनी विकल्प नहीं है। उन्होंने न्यायाधिकरण में पत्रकारों से कहा, ”अगर वह वास्तव में बांग्लादेश लौटना चाहती थीं, तो मुकदमे की सुनवाई के दौरान वापस आकर मामले का सामना करतीं। फैसले के प्रकाशन के 30 दिनों के भीतर अपील करने के लिए भी उन्हें लौटना चाहिए था।”

  • TAGS
  • [post_tags]