Texas H1B Visa Ban: अमेरिका के टेक्सास में नए एच-1बी वीजा जारी करने पर रोक, 15 हजार भारतीयों पर असर पड़ेगा

0
247
Texas H1B Visa Ban: अमेरिका के टेक्सास में नए एच-1बी वीजा जारी करने पर रोक, 15 हजार भारतीयों पर असर पड़ेगा
Texas H1B Visa Ban: अमेरिका के टेक्सास में नए एच-1बी वीजा जारी करने पर रोक, 15 हजार भारतीयों पर असर पड़ेगा

गवर्नर ग्रेग एबट ने आदेश, अगले साल मई तक जारी रहेगी रोक
Texas H1B Visa Ban, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास में नए एच-1बी वीजा जारी करने पर रोक लगा दी गई है। गवर्नर ग्रेग एबट ने अगले साल मई तक एच-1बी कैटेगरी के वीजा जारी नहीं करने के आदेश दिए हैं। पहले फेज में टेक्सस के सभी सरकारी दफ्तरों और यूनिवर्सिटी में यह रोक लगेगी।

इस आदेश से करीब 15 हजार भारतीयों पर असर पड़ सकता है। टेक्सास वर्कफोर्स कमीशन से सभी एच-1बी वीजा होल्डर्स की संख्या, जॉब रोल, मूल देश और वीसा एक्सपायरी के बारे में 27 मार्च तक डेटा रिपोर्ट मांगी गई है। नए आदेशों के अनुसार एच-1बी वीजा पर रोक इसके कथित दुरुपयोग के कारण लगाई गई है।

एच-1बी वीजा जारी करने वाला टेक्सास दूसरा बड़ा राज्य

टेक्सास एच-1बी वीजा जारी करने वाला अमेरिका का दूसरा बड़ा राज्य है। पहले नंबर पर कैलिफोर्निया आता है। अमेरिका में हर साल भारतीयों को मिलने वाले लगभग दो लाख एच-1बी वीजा में से लगभग 40 हजार टेक्सास में जारी होते हैं। इनमें से लगभग 25 हजार आईटी कंपनियों और बाकी 15 हजार सरकारी दफ्तरों और यूनिवर्सिटीज के लिए जारी किए जाते हैं। आॅस्टिन यूनिवर्सिटी में बड़ी संख्या में भारतीय कार्यरत हैं।

दुनिया की 8वीं बड़ी इकोनॉमी है टेक्सास

2.77 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी वाला टेक्सास दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। ये कनाडा, इटली, द. कोरिया, रूस और आॅस्ट्रेलिया से भी बड़ी इकोनॉमी है। टेक्सास का आॅस्टिन शहर बड़ा टेक हब है।

एच-1बी वीजा इंटरव्यू के लिए अगले साल की मिल रही डेट

भारत में एच-1बी वीजा इंटरव्यू के लिए अमेरिकी दूतावासों से इंटरव्यू डेट अब अगले साल अप्रैल-मई की मिल रही है। जनवरी में स्टैम्पिंग के लिए अप्लाई करने वालों के लिए स्लॉट उपलब्ध नहीं है। दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद के अमेरिकी दूतावासों में एच-1बी के लिए सोशल मीडिया जांच हो रही है।

अमेरिका फर्स्ट की नीति को फॉलो करता है टेक्सास

टेक्सास ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी का राज्य है। ये अमेरिका फर्स्ट की नीति को फॉलो करता है। जानकारों का कहना है कि भारत-ईयू डील के तुरंत बाद टेक्सास के फैसले की टाइमिंग सवाल पैदा करती है। वहीं, वैध वीजा जारी रहेगा, लेकिन रिन्यू कराने में दिक्कतें आ सकती हैं।

आदेश को फेडरल कोर्ट में दी जा सकती है चुनौती

अभी प्राइवेट कंपनियों को वीजा जारी होंगे, लेकिन जिस प्रकार से सभी के डेटा जमा हो रहे, आशंका उठ रही है। टेक्सास नए वीजा अगले साल मई तक यानी राज्य संसद की अवधि तक नहीं देगा। ऐसे में, इसे फेडरल कोर्ट में ही चुनौती दी जा सकती है। 20 राज्य पहले ही चुनौती दे चुके।

ये भी पढ़ें: Colombia Breaking News: कोलंबिया में वेनेजुएला के पास विमान हादसा, 15 लोगों की मौत

 

  • TAGS
  • [post_tags]