Colombia Breaking News: कोलंबिया में विमान हादसा, 15 लोगों की मौत

0
556
Colombia Breaking News
Colombia Breaking News: कोलंबिया में वेनेजुएला के पास विमान हादसा, 15 लोगों की मौत

Plane Crashes In Colombia, (आज समाज), बोगोटा: कोलंबिया में वेनेजुएला के पास विमान दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई है। कोलंबिया के ट्रांसपोर्टेशन मिनिस्ट्री (Colombian Ministry of Transport) ने हादसे की पुष्टि की है। मारे गए लोगों में कोलंबियाई सांसद भी शामिल हैं। विमान कोलंबिया की पूर्वी सीमा के पास गायब हो गया था और घने जंगल और खराब मौसम के कारण तलाशी अभियान में बाधा आई।

विमान में सवार थे कुल 15 लोग : परिवहन मंत्रालय

कोलंबिया परिवहन मंत्रालय के मुताबिक विमान में 15 लोग सवार थे और सभी की मौत हो गई है। मंत्रालय ने बुधवार को एक आनलाइन बयान में लिखा, दुर्घटना से देश शोक में है। कोलंबिया के परिवहन मंत्री मारिया फर्नांडा रोजास (Maria Fernanda Rojas) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और जनता को आश्वासन दिया कि जांच जारी है।

दुर्घटना  के कारणों अभी कुछ पता नहीं है : रोजास

मारिया फर्नांडा रोजास ने कहा, हम जानते हैं कि यह स्थिति इसमें शामिल किसी भी परिवार के लिए जटिल है और मैं यह संदेश देना चाहती हूं कि हम स्थिति से निपटने और जिम्मेदार जानकारी देने के लिए सभी जरूरी काम, प्रोटोकॉल और प्रक्रियाएं कर रहे हैं। दुर्घटना के आसपास की परिस्थितियों और इसके कारणों के बारे में अभी भी बहुत कुछ पता नहीं है। लेकिन रिपोर्ट के अनुसार मरने वालों में दो क्रू मेंबर, एक कोलंबियाई कांग्रेस प्रतिनिधि और देश के आने वाले चुनावों में चुनाव लड़ रहा एक उम्मीदवार शामिल है।

विमान ने कुकुटा से ओकाना के लिए भरी थी उड़ान

सरकार द्वारा संचालित कमर्शियल एयरलाइन सतेना द्वारा संचालित यह उड़ान, कुकुटा से ओकाना जा रही थी, जो वेनेजुएला की सीमा से लगे नॉर्थ सैंटेंडर विभाग के दो शहर हैं, जब यह रडार कवरेज से बाहर हो गई। स्थानीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल सूत्रों का कहना है कि विमान की उड़ान हिस्ट्री से पता चलता है कि ओकाना में उतरने से 11 मिनट पहले ऊंचाई में अचानक गिरावट आई थी। इससे पहले दिन में, रोजास ने पर एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि सिविल एरोनॉटिक्स एडमिनिस्ट्रेशन का दुर्घटना जांच निदेशालय “विमान ऌङ4709 से संचार टूटने के संबंध में जानकारी इकट्ठा कर रहा है।

यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Funeral: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम की अंतिम यात्रा शुरू, कुछ देर में बारामती में होगा अंतिम संस्कार