ईरान की ओर बढ़ रहा दूसरा नौसैनिक बेड़ा
US Iran Controversy, (आज समाज), नई दिल्ली: अमेरिका ने ईरान पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अमेरिका ने दूसरा नौसैनिक बेड़ा ईरान की ओर रवाना कर दिया है। खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने यह दावा किया है। उन्होंने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि ईरान को नए समझौते पर सहमत किया जा सकता है। एक हफ्ते पहले भी ट्रम्प ने इसी तरह का बयान देते हुए कहा था कि एक बड़ा अमेरिकी सैन्य बेड़ा ईरान की तरफ बढ़ रहा है।
बीबीसी फारसी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन मिडिल ईस्ट में पहुंच चुका है। गौरतलब है कि में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान से ही अमेरिका ईरान पर कड़ा रूख अपनाए हुए है। ट्रम्प पहले भी कई बार ईरान पर हमला करने का बयान दे चुके है। अमेरिका दूसरा नौसैनिक बेड़ा भेजकर ईरान के आसपास अपनी सैन्य मौजूदगी बढ़ा रहा है। यूएसएस अब्राहम लिंकन अमेरिकी नौसेना का एक न्यूक्लियर-पावर्ड एयरक्राफ्ट कैरियर है। यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे ताकतवर वॉरशिप में से एक माना जाता है।
ईरान के पास वेनेजुएला से बड़ा आर्मडा
ट्रम्प ने एक्सियोस को दिए एक अलग इंटरव्यू में कहा कि ईरान के साथ स्थिति अभी बदल रही है। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब बातचीत के लिए तैयार हो सकता है। ट्रम्प ने कहा, ईरान के पास वेनेजुएला से बड़ा आर्मडा (बेड़ा) है।
अमेरिका से डील करना चाहता है ईरान
उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के अधिकारी कई बार संपर्क कर चुके हैं और वे डील करना चाहते हैं। ट्रम्प का मानना है कि ईरान बात करने के लिए उत्सुक है। अधिकारी ने बताया कि अमेरिका बातचीत के लिए तैयार है। अगर ईरान संपर्क करता है और शर्तें मानता है तो बात होगी।
समझौते के लिए शर्तें
- यूरेनियम एनरिचमेंट पर पूर्ण प्रतिबंध
- पहले से संवर्धित यूरेनियम को हटाना
- लंबी दूरी की मिसाइलों की संख्या सीमित करना
- क्षेत्रीय प्रॉक्सी बलों को मदद देना बंद करना।
यह भी पढ़ें : Ajit Pawar Political Journey: महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे अजीत


