कार्यकर्ता मेरा परिवार, मैं हर पल उनके साथ : कंवरपाल गुर्जर

0
206
Worker Is My Family, I Am WithThem Every Moment
Worker Is My Family, I Am WithThem Every Moment

प्रभजीत सिंह लक्की, यमुनानगर :
शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने बताया कि बूथ प्रबंधन संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। हमें मिल कर अपना बूथ सबसे मजबूत बूथ बनाना है।

विकास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी: भारतीय जनता पार्टी

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने प्रत्येक बूथ पर बनी हुई बूथ कार्यकारिणी जैसे बूथ प्रमुख, बूथ महामंत्री, युवा बूथ प्रमुख, महिला बूथ प्रमुख आदि से बैठक में बूथ पर होने वाले कार्यो के बारे में चर्चा की व सभी उपस्थित शक्ति केन्द्र प्रमुख व बूथ प्रमुख से कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 20 कार्यकर्ता जरूर जोडे जाए व बूथ कार्यकारिणी में प्रत्येक वर्ग का प्रतिनिधित्व जरूर हो। भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलने वाली पार्टी है ओर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हिन्दुस्तान विश्व में अपनी एक अलग सफल पहचान बना रहा है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा लगातार प्रगति पथ पर अग्रसर है।

किसानों की बेहतरी के लिए योजनाएं

शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि वो अपने कार्यकर्ताओं को अपना परिवार मानते है ओर हर पल वो उनके साथ है, पूरे हल्के में करोड़ों रुपयों के विकास कार्य चल रहे है, पूरे जगाधरी हल्के में ये बैठकें आयोजित की जा रही है। भाजपा सरकार ने हमेशा किसानों की बेहतरी के लिए योजनाएं चलाई है चाहे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हो चाहे प्लाईबोर्ड के नए लाइसेंस खोलने हो, भाजपा सरकार हमेशा किसानों के साथ है।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE