Women ODI World Cup 2025 : आज से शुरू होगा महिला क्रिकेट विश्व कप

0
62
Women ODI World Cup 2025 : आज से शुरू होगा महिला क्रिकेट विश्व कप
Women ODI World Cup 2025 : आज से शुरू होगा महिला क्रिकेट विश्व कप

गुवाहटी में भारत और श्रीलंका के बीच मैच से शुरू होगा एकदिवसीय महिला विश्व कप, 2 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

Women ODI World Cup 2025 (आज समाज), खेल डेस्क : आईसीसीआईसीसी महिला क्रिकेट वनडे विश्व कप आज से शुरू होने जा रहा है। यह विश्वकप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहा है। आज बाद दोपहर तीन बजे इसकी शुरूआत हो जाएगी। शुरुआती मैच दोनों संयुक्त आयोजकों भारत और श्रीलंका की टीमों के बीच खेले जाने वाले मैच से इस विश्व कप की शुरुआत होगी। इसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा।

इस विश्व कप में आठ टीमें लेंगी हिस्सा

इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमें 50-50 ओवर के प्रारूप में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। खिलाड़ियों की मेहनत, रणनीति और कौशल दर्शकों को हर मैच में रोमांचित करेंगे। विश्व कप का 13वां संस्करण भारत और श्रीलंका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इन दोनों देशों में फैले स्टेडियमों में क्रिकेट का शानदार माहौल देखने को मिलेगा। यह पहली बार है जब भारत और श्रीलंका मिलकर इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहे हैं।

इस तरह होंगे भारतीय टीम के मैच

30 सितंबर, मंगलवार: भारत बनाम श्रीलंका 3:00 बजे
5 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम पाकिस्तान 3:00 बजे
9 अक्टूबर, गुरुवार: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3:00 बजे
12 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया 3:00 बजे
19 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम इंग्लैंड 3:00 बजे
23 अक्टूबर, गुरुवार: भारत बनाम न्यूजीलैंड 3:00 बजे
26 अक्टूबर, रविवार: भारत बनाम बांग्लादेश 3:00 बजे
29 अक्टूबर, बुधवार: सेमीफाइनल 1, 3:00 बजे
30 अक्टूबर, गुरुवार: सेमीफाइनल 2, 3:00 बजे
2 नवंबर, रविवार: फाइनल 3:00 बजे

विश्व कप जीतने पर भारत की नजरें

भारतीय महिला टीम इस बार खिताब जीतकर इतिहास रचने की तैयारी में है। हाल के वर्षों में टीम इंडिया ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है और फाइनल तक पहुंचने का दम-खम दिखाया है। ऐसे में घरेलू मैदान और प्रशंसकों का समर्थन खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ाएगा।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान)), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा।

ये भी पढ़ें : Chris Woakes Retirement : इंग्लिश ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा