Women And Child Development Department ने करवाया खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

0
124
Women And Child Development Department
Women And Child Development Department
  • खेलों से महिलाओं में बढ़ता है आत्मविश्वास : हर्षित कुमार
  • मटका दौड़ में खातोदडा से प्रेम प्रथम

Aaj Samaj (आज समाज),Women And Child Development Department, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ के खेल मैदान में आज महिला एवं बाल विकास अधिकारी सरला यादव की अध्यक्षता में खंड स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एसडीएम महेंद्रगढ़ हर्षित कुमार (आईएएस) ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हर्षित कुमार आईएएस ने बताया कि खेल प्रतियोगिताओं में महिलाओं को भी पुरुषों के समान हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा होता है। खेल मनुष्य को न केवल शारीरिक तौर पर मजबूत करता है बल्कि यह मानसिक तौर पर भी आत्मविश्वास बढ़ता है। एसडीएम ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार कई प्रकार की योजनाएं चला रही है। महिलाएं उन योजनाओं से जुड़कर अपने आप को आर्थिक तौर पर मजबूत करें। इस मौके पर उन्होंने ब्लॉक के लिंगानुपात विषय पर चर्चा की।

इस कार्यक्रम में छह प्रकार की प्रतियोगिताएं की गई। इनमें मटका दौड़ में प्रथम स्थान खातोदडा से प्रेम, द्वितीय स्थान जवाहर नगर से मंजू ने व तृतीय स्थान खुडाना से मनीषा ने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को 2100 रूपए ,द्वितीय को 1100 रुपए व तृतीय स्थान प्राप्त को 750 रुपए की राशि बैंक खाते में डलवाई जाएंगी।

इस मौके पर बीईओ अलका लांबा, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा, सभी सर्कल सुपरवाइजर, सहायक संदीप कुमार, लिपिक पूनम, सेवादार बिरेंद्र व सोनू के अलावा अन्य महिला खिलाड़ी मौजूद थी।

यह भी पढ़ें  : Demonstration In Karnal On 9thDecember : करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में 9 दिसंबर को करनाल में प्रदर्शन करेगा राजपूत समाज

यह भी पढ़ें  :Congress District Convenor Trilochan Singh : ‘सोई हुई सरकार है चोरियों की भरमार है’: त्रिलोचन सिंह

Connect With Us: Twitter Facebook

SHARE