Vikas Bharat Jan Samvad Sankalp Yatra गांव कुराहवटा व निंबेहडा पहुंची

0
93
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान हेल्थ चेकअप करवाते ग्रामीण।
विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान हेल्थ चेकअप करवाते ग्रामीण।
  • सरपंच अंजू ने दिलाई विकसित भारत की शपथ दिलाई

Aaj Samaj (आज समाज), Vikas Bharat Jan Samvad Sankalp Yatra, नीरज कौशिक, महेंद्रगढ़ :
आगामी 26 जनवरी 2024 तक चलाई जाने वाली ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ आज खंड महेंद्रगढ़ के गांव कुराहवटा व निंबेहडा पहुंची। कुराहवटा गांव में एसईपीओ अशोक कुमार बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कुराहवटा गांव में सरपंच अंजू ने विकसित भारत की शपथ दिलाई। इसके अलावा गांव निंबेहडा में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गांव निंबेहड़ा में एसईपीओ अशोक कुमार ने विकसित भारत की शपथ दिलाई।

अधिकारीयों ने स्टॉल लगाकर दी सेवाएं

महेंद्रगढ़। विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा गांव कुराहवटा व निंबेहडा में हेल्थ चेकअप, आधार कार्ड, चिरायु कार्ड, जिला समाज कल्याण विभाग, आयुष विभाग, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, रेड क्रॉस,परिवार पहचान पत्र तथा प्रॉपर्टी आईडी बनवाने या त्रुटियां ठीक करवाने के लिए कैंप लगाए गए। इसके अलावा भी विभिन्न विभागों ने अपनी स्टॉल लगाकर आमजन को योजनाओं का लाभ दिया।

आंगनवाड़ी सुपरवाइजर चंचल ने बताया कि सीबीई व पोषण अभियान के तहत कुराहवटा गांव की गर्भवती महिला नीतू पत्नी राजकुमार व अन्नु पत्नी रविन्द्र की गोद भराई की रस्म कराई गई। लक्ष्मण पुत्र भावना पत्नी दिलावर को पोषण अभियान के तहत 6 माह पूर्ण करने पर अन्नप्राशन करवाया गया।

पशु चिकित्सक डॉक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री अंत्योदय स्कीम के तहत गांव कुराहवटा के हीरा सिंह पुत्र दयानंद को 98 प्रतिशत सब्सिडी के तहत 15 बकरियों का लोन राशि 98 हजार दी गई। गो संवर्धन स्कीम के तहत कुराहवटा में हरियाणा नस्ल की गाय का निवास लगाया जिसमें शिवलाल पुत्र श्री राम की गाय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया जिसकी प्रोत्साहन राशि 10 हजार रुपए बैंक खाते के माध्यम से दी गई।

स्कूल टॉपर दिव्या को सम्मानित किया

कुराहवटा गांव में शहीद संदीप की पत्नी संतोष को स्याल ओढ़ाकर सम्मानित किया। गांव के सबसे बुजुर्ग छल्लूराम लगभग 90 वर्ष को लोई पहनकर सम्मानित किया। इसी प्रकार गांव निंबेहडा में स्कूल टॉपर अंजलि, अन्नु, प्रियंका, रेखा व अर्पिता सम्मानित किया।

इस मौके पर पंचायत विभाग से धर्मपाल सहायक, नागरिक संसाधन सूचना विभाग से मैनेजर रवि तंवर बसई, डीईओ नितिन कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से लिपिक प्रदीप कुमार, ग्राम सचिव प्रदीप, ग्राम सचिव ओम प्रकाश, ग्राम सचिव राहुल गौतम, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से इंस्पेक्टर प्रवीन यादव, फिशरमैन अभय सिंह, सैनिक व अर्ध सैनिक कल्याण विभाग से डब्ल्यूओ कुलदीप, फोटोग्राफर सोनू, बागवानी विभाग से माली सहीराम के अलावा अन्य अधिकारी व गांव के नागरिक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें  : Demonstration In Karnal On 9thDecember : करणी सेना के अध्यक्ष की हत्या के विरोध में 9 दिसंबर को करनाल में प्रदर्शन करेगा राजपूत समाज

यह भी पढ़ें  :Congress District Convenor Trilochan Singh : ‘सोई हुई सरकार है चोरियों की भरमार है’: त्रिलोचन सिंह

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE