Congress District Convenor Trilochan Singh : ‘सोई हुई सरकार है चोरियों की भरमार है’: त्रिलोचन सिंह

0
81
त्रिलोचन सिंह
त्रिलोचन सिंह

Aaj Samaj (आज समाज), Congress District Convenor Trilochan Singh, प्रवीण वालिया, करनाल,6 दिसंबर:
करनाल कांग्रेस के जिला संयोजक त्रिलोचन सिंह ने सीएम सिटी में बढ़ रही चोरी की वारदातों और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर सीएम के मीडिया सलाहकार से जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि सीएम के सलाहकार स्पष्टीकरण दें कि क्यों करनाल में अपराध और अपराधियों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

क्या वह सीएम तक कानून व्यवस्था को लेकर सही जानकारी पहुंचाते हैं। त्रिलोचन सिंह ने कहा कि सोमवार को शहर की कपड़ा मार्केट में कई दुकानों को चोरों ने निशाना बनाते हुए बड़ा नुकसान किया। इससे दुकानदारों में रोष है।

शहर के लोग पहले ही चोरियों की बढ़ती वारदातों से दहशत में हैं। उन्होंने कहा कि करनाल कांगे्रस कार्यकर्ता ‘सोई हुई सरकार है चोरियों की भरमार है’ के नारे के साथ कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। एक बार फिर कांग्रेस कार्यकर्ता सडक़ों पर उतरकर सरकार को जगाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला सचिवालय में स्थित ई दिशा केंद्र में हुई 25 लाख रुपए की चोरी का पुलिस प्रशासन आज तक खुलासा नहीं कर सका।

जब अधिकारियों की नाक के नीचे ऐसी आपराधिक वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है तो जनता की सुध कौन लेगा। त्रिलोचन सिंह ने करनाल पुलिस अधीक्षक से मांग की कि रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करवाए।

यह भी पढ़ें  : Aaj Ka Rashifal 06 Dec 2023: सिंगल जातकों की आज नए और दिलचस्प लोगों से होगी मुलाकात, जाने अपना दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें  : Trilochan Singh : सीएम सिटी में अपराधियों का ग्राफ बढ़ रहा है लगातार।

Connect With Us: Twitter Facebook

 

SHARE