Punjab Weather Update : पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, बदलेगा मौमस

0
105
Punjab Weather Update : पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, बदलेगा मौमस
Punjab Weather Update : पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ दिखाएगा असर, बदलेगा मौमस

कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार, तापमान में आएगी गिरावट

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में अब मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। एक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राज्य के हिस्सों में बादल छाएंगे और कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इतना ही नहीं मौसम विभाग चंडीगढ़ ने कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी जताई है। इस मौसमी परिवर्तन के चलते प्रदेश का पारा आने वाले कुछ दिनों में दो से तीन डिग्री तक गिर सकता है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के आठ जिलों के लिए बारिश की संभावना जताई है, जिनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर शामिल हैं।

कुछ जगहों पर कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

पंजाब में कुछ जगहों पर मध्यम कोहरा पड़ा जिसका असर दृश्यता पर प़ड़ा। अमृतसर में सुबह साढ़े 8 बजे 600 मीटर की दृश्यता दर्ज की गई। इसके अलावा पटियाला में 1500 मीटर और लुधियाना में 800 मीटर की दर्ज की गई। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि फिलहाल यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर बना हुआ है। सबसे कम 12.1 डिग्री का न्यूनतम पारा रोपड़ का दर्ज किया गया। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। यह सामान्य के पास बना हुआ है। सबसे अधिक 32.7 डिग्री का पारा मानसा का दर्ज किया गया।

पराली जलाने से बिगड़ रही हवा की सेहत

पंजाब में जैसे-जैसे धान कटाई का काम समाप्त हो रहा है वैसे-वैसे ही धान के अवशेषों में आग लगाने की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी के चलते पंजाब के कई शहरों में एक्यूआई खतरनाक तरीके से बढ़ रहा है और मंडी गोबिंदगढ़, लुधियाना सहित कई अन्य बड़े शहर प्रदूषण से बेहाल हैं। आने वाले दिनों में यदि मौसम में बदलाव आता है और बारिश अथवा ओलावृष्टि होती है तो प्रदेश के लोगों को प्रदूषण से भी मुक्ति मिल सकती है।

ये भी पढ़ें : Amritsar Breaking News : सिख श्रद्धालुओं का जत्था पाकिस्तान रवाना