Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम, आज 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

0
100
Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम, आज 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
Haryana Weather Update: हरियाणा में 3 दिन तक खराब रहेगा मौसम, आज 8 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

अरब सागर से नमी वाली हवाएं आ रही हरियाणा की ओर, मानसून की गतिविधियों में हो सकती है बढ़ोतरी
Haryana Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा में आज से 3 दिन तक मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार अरब सागर से नमी वाली हवाएं हरियाणा की ओर आ रही है, जिससे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं आज मौसम विभाग की ओर से पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इनमें हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बाकी जिलों में बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। अगर बारिश की बात करें तो प्रदेश में अब तक इस मानसून सीजन में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है। हरियाणा में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर में हुई है। यहां बारिश का आंकड़ा 728 मिमी तक पहुंच गया है। जबकि, सबसे कम बारिश कैथल में दर्ज की गई है। यहां 167 मिमी तक बादल बरसे हैं।

यमुनानगर, हिसार और फरीदाबाद में बारिश से नुकसान

वहीं शनिवार को कई जिलों में बारिश से नुकसान के समाचार भी प्राप्त हुए है। यमुनानगर में प्राचीन कालेश्वर मठ के गुंबद पर बिजली गिर गई। इससे नवग्रह देवता मंदिर के गुंबद में दरार आ गई है। 150 फीट ऊंचा यह गुंबद दोफाड़ जैसा हो गया। हिसार में तेज बारिश के कारण मकान की छत गिर गई। यह मकान नारनौंद के गांव बुडाना में धर्मबीर सिंह का है।

जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय धर्मबीर अपनी पत्नी और 3 बच्चों के साथ कमरे में मौजूद थे। मगर, वह बाल-बाल बच गए। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बारिश के कारण बनियावाड़ा में चतुभुर्जी मंदिर के पीछे वाली गली में मकान का छज्जा गिर गया।

17 और 18 अगस्त को इन जिलों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 18 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल के बारिश की संभावना है।

वहीं 19 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत के हिस्सों में बारिश हो सकती है। पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है।