Punjab Breaking News : हमें शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए : मान

0
51
Punjab Breaking News : हमें शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए : मान
Punjab Breaking News : हमें शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए : मान

पंजाब सीएम ने खटकड़ कलां पहुंचकर शहीद-ए-आजम भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि

Punjab Breaking News (आज समाज), खटकड़ कलां (शहीद भगत सिंह नगर) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमें अपने महान शहीदों को हमेशा याद रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो कौम अपने शहीदों को भूल जाती है उसका पतन होना तय है। में शहीद-ए-आजम भगत सिंह को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धा के फूल अर्पित करने उनके पुश्तैनी गांव खटकड़ कलां पहुंचे थे। इस दौरान सीएम ने कहा कि भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह राज्य सरकार का फर्ज है कि वह मातृभूमि के लिए अपनी जानें कुर्बान करने वाले महान शहीदों की विरासत को कायम रखे।

भगत सिंह के सपने साकार करने का हमारा प्रयास

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह कोई आम व्यक्ति नहीं बल्कि एक सोच थे और हमें देश की प्रगति के लिए उनके नक्शेकदमों पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का हर प्रयास शहीद भगत सिंह के सपनों के अनुसार एक प्रगतिशील और खुशहाल पंजाब बनाने की ओर केंद्रित है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली बार किसी मुख्यमंत्री और उनके पूरे मंत्रिमंडल ने खटकड़ कलां की इस पवित्र धरा पर पद की शपथ ली है।

100 फीट ऊंचा तिरंगा किया जनता को समर्पित

मुख्यमंत्री ने शहीद-ए-आजम के जन्म दिवस पर संग्रहालय में स्थापित किया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा भी लोगों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह 30 गुणा 20 फीट आकार का राष्ट्रीय ध्वज शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स का हिस्सा है, जो सभी के लिए पूजनीय इस स्थल का मान-सम्मान और बढ़ाएगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कॉम्प्लेक्स का काम पूरे जोर-शोर से चल रहा है, जो बहुत जल्द पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि 51.70 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा यह कॉम्प्लेक्स शहीद-ए-आजम को एक विनम्र श्रद्धांजलि है।

देश की आजादी के लिए अपनी जान कुर्बान की

शहीद भगत सिंह को श्रद्धा के फूल अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महान शहीद ने भारत को विदेशी साम्राज्यवाद की गुलामी की बेड़ियों से आजाद करवाने के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट देश की निस्वार्थ सेवा के लिए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत के रूप में काम करेगा और कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य हमारी मिट्टी के महान सपूत की बेमिसाल विरासत को संजोना और और अधिक प्रफुल्लित करना है।