Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति के दौरे से भारत-रूस के पुराने रिश्तों को मिलेगी नई ऊर्जा

0
43
Vladimir Putin India Visit
Vladimir Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति के दौरे से भारत-रूस के पुराने रिश्तों को मिलेगी नई ऊर्जा
  • दो दिन के दौर पर आ रहे पुतिन
  • आज शाम को पहुंचेेंगे नई दिल्ली 

Russian President India Visit, (आज समाज), नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत दौरे से दोनों देशों के दशकों पुराने संबंधों को नई ऊर्जा मिलेगी। गौरतलब है कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का यह तीसरा वर्ष है और दोनों देशों के बीच 2022 में बीच संघर्ष शुरू होने से पुतिन की यह पहली भारत यात्रा है। पूरी दुनिया की निगाह उनके इस दौरे पर है। दो दिन के भारत दौर पर आ रहे पुतिन आज शाम नई दिल्ली पहुंचेेंगे और 5 दिसंबर तक उनके दौरे का आखिरी दिन होगा।

कूटनीतिक स्तर पर भारत का सुपोर्ट चाहता है रूस

पुतिन के भारत दौरे के बीच भारत व रूस में कई अहम मुद्दों पर बातचीत होने की संभावना है। नई दिल्ली और मॉस्को के बीच परमाणु ऊर्जा सहयोग पर बड़ा करार हो सकता है। रूस-यूक्रेन से संघर्ष के बीच जहां एक ओर अब कूटनीतिक स्तर पर भारत का सुपोर्ट चाहता है, वहीं भारत का भी बीते कुछ समय से रूस के जरिए कई महत्वपूर्ण जरूरतों को पूरा करने पर फोकस है। इनमें रक्षा समझौतों के साथ ही व्यापारिक जरूरतें सबसे महत्वपूर्ण हैं। पुतिन शुक्रवार को दौरे के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे।

पश्चिमी देशों ने रूस पर लगाए हैं कड़े आर्थिक प्रतिबंध 

बता दें कि रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण पश्चिमी देशों ने रूस पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगा दिए हैं। नतीजतन मॉस्को (रूस) के पास व्यापार के हिसाब से बहुत कम मित्र देश बचे हैं। कठिन स्थितियों के बावजूद भारत तेल के साथ-साथ रूस के कई अन्य उत्पादों का निर्यातक व आयातक बना हुआ है। रूस से तेल खरीदने के विरोध में अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिश्त आयात शुल्क (टैरिफ) भी लागू किया है, इसके बावजूद भारत रूस से तेल की खरीदारी करना जारी रखे हुए है।

ये भी पढ़ें : Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति के दौरे से पहले भारत-रूस के बीच बड़ी डील, पुतिन कल आएंगे भारत