UP Etah News: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मकान की छत गिरने से 6 लोग मलबे में दबे

0
205
UP Etah News उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मकान की छत गिरने से 6 लोग मलबे में दबे
UP Etah News : उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मकान की छत गिरने से 6 लोग मलबे में दबे

Roof Collapse In Etah, (आज समाज), लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में तेज बारिश के बीच मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के छह लोग दब गए, जिनमें से दो की मौत हो गई और चार अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों में दादी और नातिन हैं। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मामला एटा जिले के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कूकपुरा का है। छत जर्जर हालत में हो चुकी थी। तेज धमाके के साथ यह भर-भराकर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के घरों में सो रहे लोग मौके पर पहुंच गए। घायल हुए 4 लोगों को एटा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मलबे में दबे सभी 6 लोगों को बाहर निकाला। पूरा मामला जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के गांव कूकपुरा का है, जहां रामगोपाल का परिवार रात को भोजन करने के बाद सो रहा था।