Unidentified Body Found: हांसी ब्रांच नहर से अज्ञात शव बरामद

0
66
Unidentified Body Found
Unidentified Body Found
  • मृतक के सिर में चोट का निशान, नही हुई शिनाख्त, हत्या की आशंका

आज समाज नेटवर्क, जींद:

Unidentified Body Found: सफीदों स्थित पानीपत रोड पर सोमवार को हांसी ब्रांच नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक के सिर में चोट का निशान है। जिसके चलते हत्या की आंशका जताई जा रही है। शव पीछे से बह कर नहर में आया है। मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला है। जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कावडियों ने शव को बाहर निकाल लिया

सफीदों के पानीपत रोड हांसी ब्रांच नहर पटरी के साथ लगे शिवर के कावडियों की नजर नहर में तैरते शव पर पड़ी। जिस पर कावडियों ने शव को बाहर निकाल लिया और शव की सूचना पुलिस को दी। मृतक के सिर में चोट का निशान था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या हुई है। यह भी संभव हो सकता है कि व्यक्ति को ईंट या पत्थर सिर में लगा हो और उसकी मौत हो गई हो। मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष है।

मृतक के पास से कुछ नही मिला Unidentified Body Found

घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। शहर थाना सफीदों प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के पास से ऐसा कुछ नही मिला। जिससे उसकी शिनाख्त संभव हो सके। शहर पीछे से बह कर नहर में पहुचा था। पुलिस ने मृतक के शव को शिनाख्त के लिए सफीदों के शव गृह में रखवा दिया है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगा। शहर थाना सफीदों पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : Clove For Toothaches and Digestion: दांत दर्द और पाचन के लिए बेहतरीन है लौंग

ये भी पढ़ें : Sendha Namak for Sawan Fast: सेंधा नमक को सामान्य नमक से ज़्यादा क्यों इस्तेमाल किया जाता व्रत में