Delhi Crime News : त्रिपुरा की छात्रा ने दिल्ली में किया सुसाइड

0
101
Delhi Crime News : त्रिपुरा की छात्रा ने दिल्ली में किया सुसाइड
Delhi Crime News : त्रिपुरा की छात्रा ने दिल्ली में किया सुसाइड

छह दिन से गायब थी स्नेहा देबनाथ, यमुना नदी में मिली लाश

Delhi Crime News (आज समाज), नई दिल्ली : पिछले कई दिन से त्रिपुरा की लापता छात्रा को खोजने का दिल्ली पुलिस का अभियान रविवार देर शाम उस समय समाप्त हो गया जब पुलिस ने उसकी डेड बॉडी यमुना नदी से बरामद कर ली। आपको बता दें कि छात्रा की गुमशुदगी मामले में त्रिपुरा के सीएम ने सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस से सहयोग देने की अपील की थी। जिसके बाद रविवार देर शाम को ही पुलिस ने शव बरामद कर लिया था। मृतका की शिनाख्त स्नेहा देबनाथ (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

मामले को लेकर यह बोली दिल्ली पुलिस

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि 7 जुलाई को स्नेहा देबनाथ के परिजनों ने उसकी गुमशुदगी महरौली थाने में दर्ज कराई थी। स्नेहा डीयू के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज की छात्रा थी। सात जुलाई को उसने आखिरी बार अपने परिवार से संपर्क किया। इसके बाद वह दोस्त से मिलने की बात कर निकली थी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्नेहा ने सिग्नेचर ब्रिज से यमुना में कूदकर जान दी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। छात्रा के गायब होने के बाद से लगातार पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। रविवार को त्रिपुरा के सीएम ने सोशल मीडिया पर लिखकर दिल्ली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की थी। स्नेहा का शव मिलने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों को खबर दे दी है। पुलिस स्नेहा के दोस्तों से पूछताछ कर पड़ताल में जुटी है।

छात्रा ने अपने परिजनों को दी थी जानकारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्रेहा ने यह कदम उठाने से पहले अपने परिजनों को बताया था। परिजनों ने पुलिस को एक नोट दिया। इस नोट में स्नेहा ने सिग्नेचर ब्रिज से कूदने की बात लिखी थी। शिकायत मिलने के बाद फौरन पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि स्नेहा पर्यावरण कॉम्प्लेक्स से कैब लेकर सिग्नेचर ब्रिज पहुंची थी। पुलिस ने कैब चालक की तलाश की।

उसका पता लगाकर पूछताछ में उसने बताया कि उसने उसे सिग्नेचर ब्रिज पर छोड़ा था। उसके मोबाइल की आखिरी लोकेशन भी वहीं की मिली। कुछ चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने युवती को पुल के पास खड़ा देखा। बाद में वह गायब हो गई। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने सर्च आॅपरेशन किया। जिसके बाद उसका शव बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : दिल्ली पर मानसून मेहरबान, गर्मी से राहत