Panchang And Rashifal: वृषभ, तुला और धनु राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

0
61
Panchang And Rashifal: वृषभ, तुला और धनु राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन
Panchang And Rashifal: वृषभ, तुला और धनु राशि के जातको के लिए लाभदायक रहेगा आज का दिन

जानें सभी राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: आज 22 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46-12:28 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:28-10:47 मिनट तक रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर दिन वृश्चिक उपरांत धनु राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र से होने जा रहा है।

चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज शुक्र और चंद्रमा के बीच अनफा योग बनेगा जबकि आज गुरु के उच्च राशि मे होने से हंस राजयोग भी बन रहा है ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। देखें आज का राशिफल विस्तार पूर्वक।

राशिफल

  • मेष: आज चंद्रमा के राशि से अष्टम उपरांत नवम भाव में गोचर करने से आपका दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने से संतोष रहेगा, लेकिन आसानी से लाभ मिलने की उम्मीद न करें। अगर आपने पहले से निवेश किया है तो आज उसा अच्छा खासा मुनाफा मिलने की संभावना है। पारिवारिक शांति बनी रहेगी और जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।
  • वृषभ: वृषभ राशि के लिए आज का दिन शुभ है। आप नई योजनाओं पर ध्यान देंगे तो लाभ मिल सकता है। संतान के स्वभाव प्रसन्नता होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ पाने में सफलता मिलेगी, परिवार से भी आपको आज अपेक्षित सहयोग मिलेगा। आपको आज फंसा हुआ धन भी मिल सकता है। शुभ कार्यों में आज आप भाग ले सकते हैं। आज परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। शाम को आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं। लव लाइफ भी आज अच्छी रहेगी।
  • मिथुन: मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, दोपहर बाद नौकरी से जुड़े कुछ मसले सुलझेंगे, जिसके लिए आपको परेशान नहीं होना पड़ेगा और छोटा मोटा मुनाफा होने की भी संभावना है। शाम के समय आपको धन मिलने की संभावना है। दोस्तों और परिवार के साथ हंसी मजाक से सकारात्मक महसूस करेगे। आज आपको धन लाभ होगा, लेकिन खर्च अधिक होने के परेशानी भी होगी। छात्रों को अपनी तैयारी को रिवाइज करने का मौका मिलेगा।
  • कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने काम में तल्लीन रहेंगे और अपने विरोधियों की किसी भी आलोचना या रुकावट की परवाह किए बिना उसे करते रहेंगे। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेलजोल बढ़ा पाएंगे। आपको सम्मान भी प्राप्त होगा। आज अचानक व्यापारिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आज परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आज आप अपने सामाजिक क्षेत्र में संवाद बढ़ाने में सफल रहेंगे।
  • सिंह: सिंह राशि के लिए सितारे बताते हें कि आज आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे। यदि आज कोई महत्वपूर्ण कार्य करना है तो किसी वरिष्ठ या माता की सलाह लेकर ही करें। क्रोध पर काबू रखना होगा। आज किसी भी क्षेत्र में आपको परिश्रम से ही उपलब्धियां प्राप्त होंगी, इसलिए आलस से बचना होगा। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। व्यापार में लाभ के अवसर आज आपके हाथ से निकलने की आशंका है, सतर्कता से काम करें। पिता की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।
  • कन्या: कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि,आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा और विपरीत परिस्थितियों में भी वाणी में सौम्यता बनाए रखनी होगी। घर में यदि कोई तनाव चल रहा था तो वह आज समाप्त हो जाएगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आज दिन भर आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे। संतान को अच्छा काम करते देख आज आपको संतोष होगा। आप आज आर्थिक लेनदेन मे सतर्क रहें। सेहत का भी आपको ध्यान रखना होगा। शरीर के ऊपरी भाग में कष्ट हो सकता है।
  • तुला: तुला राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि ग्रहों का गोचर आपके लिए आज शुभ रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपके पद और अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। आज समस्याओं का समाधान मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। कोई सरप्राइज भी आज आपको मिल सकता है। आज आप परिजनों के साथ शॉपिंग पर खर्च कर सकते हैं। आज काम में सफलता मिलने से मन आशा से भरा रहेगा। लव लाइफ मे आज रोमांस बना रहेगा। किसी धार्मिक काम मे भाग लेने का मौका मिलेगा।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज सेहत के मामले में अपना ध्यान रखना होगा। आपकी किसी गलती से सेहत में विकार आने की आशंका है। शाम को संतान पक्ष से अचानक कोई शुभ समाचार सुनने मिलने से मन प्रसन्न होगा। कार्यक्षेत्र में आज अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बना रहेगा। लेखन और कला से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। शाम के समय आप अपने दोस्तों के साथ मौज मस्ती कर सकते है। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए।
  • धनु: धनु राशि के लिए आज सितारे बताते हें कि, आज आप पर किसी बड़े अधिकारी की कृपा बनी रहेगी। काफी समय से रुका हुआ आपका धन आपको आज वापस मिल सकता है। आज पिता से आपको सहयोग मिल सकता है। लेकिन बिना सोचे समझे आज जल्दबाजी में कोई काम न करें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शाम के समय कोई व्यापारिक डील फाइनल हो सकती है। किसी पुण्य काम में आज भाग लेने का मौका मिलेगा। बिजनेस में लाभ मिलने से आपको प्रसन्नता होगी। शाम का समय मनोरंजन में बीतेगा। रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
  • मकर: मकर राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन शुभ रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र मे अनुकूल स्थिति मिलने से खुशी होगी। वरिष्ठ अधिकारियों से आपको आज सहयोग मिल सकता है। दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा। आज आपके पराक्रम में वृद्धि हो सकती है। शत्रुओं का मनोबल टूटता हुआ नजर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा आपका कोई विवाद लंबे समय से चल रहा है तो वह आज खत्म हो सकता है। आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ भी प्राप्त होगा।
  • कुंभ: कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि, आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा। आप किसी कार्य में निवेश करना चाहते हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है। आपको आज किए गए काम का भविष्य में अपेक्षा से बढ़कर लाभ मिलेगा। आज परिवार में वाद विवाद से बचने के लिए वाणी पर आपको संयम रखना होगा। आज आपके घर में कसी सुख साधन का भी आगमन हो सकता है। आज परिवार के साथ यात्रा का भी संयोग बन सकता है। किसी पुराने परिचित से लंबे समय बाद मुलाकात हो सकती है।
  • मीन: मीन राशि के जातको के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आप प्रसन्नचित्त रहेंग। विद्यार्थियों ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया है तो आज उन्हें सफलता मिल सकती है। परिवार में आज किसी के विवाह की बात हो सकती है। आज अध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। शाम के समय आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर भी जा सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपके योगदान के लिए आज आपको सराहना मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने के लिए आज आप समय निकाल पाएंगे।