Panchang And Rashifal: आज सिंह सहित इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता

0
55
Panchang And Rashifal: आज सिंह सहित इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता
Panchang And Rashifal: आज सिंह सहित इन राशियों को करियर में मिलेगी सफलता

जानें सभी 12 राशियों का आज का राशिफल
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 10 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसु नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:39 – 12:22 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 07:59 – 09:20 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा मिथुन राशि में संचरण करेंगे। सूर्योदय 06:38 और सूर्यास्त 17:24 पर होगा।

राशिफल

  • मेष: मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। आपने जिस प्रकार की पृष्ठभूमि लोगों के बीच बनाई है उसी के आधार पर आपकी दिन व्यतीत होगा। दोपहर तक आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि, कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, इसलिए कुछ भी बोलने से पहले सावधान रहें।
  • वृष: आर्थिक मामलों में आज आपको तकदीर का पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में भी विस्तार होता दिख रहा है। त्रिपक्षीय साझेदारी करने की स्थिति आज के दिन बन सकती है। हालांकि, निजी संबंधों के मामले में त्रिपक्षीय रिश्ते अनुकूल साबित नहीं होंगे। एक नया दोस्त आपके प्रति आकर्षित हो सकता है। लेकिन वह अपनी भावनाओं को आपके सामने नहीं रख पाएगा। आपको संसाधन जुटाकर अपनी आर्थिक स्थिति को सशक्त करने का प्रयास करना चाहिए। तभी समाज में आपका रुतबा बरकरार रहेगा।
  • मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को आज के दिन थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ऐसे में आपको अपनी प्रतिभा पर भरोसा रखना होगा। इस बात को यह याद रखे कि कुछ कर दिखाने के लिए ज्यादा तामझाम की जरूरत नहीं होती है। आज के दिन न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ेगा जो दूसरों के लिए असुविधाजनक हो सकता है। ऐसे में आज के दिन अधिक सावधानी बरतें।
  • कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ परेशानी से भरा रहने वाला है। आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय आपके लिए चल रहा है। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके लिए जरूरी है कि दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर से मुलाकात कर लें। सब कुछ सही रहने पर आप अपने रूटीन काम पर ध्यान केंद्रित करें।
  • सिंह: सिंह राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है। इन दिनों आपका सब कुछ ठीक-ठाक ही चल रहा है। कारोबार की स्थिति भी सुधरती जा रही है। किसी बड़े अधिकारी के आशीर्वाद से नौकरी में भी आपकी स्थिति मजबूत है। इससे आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। विरोधियों और आलोचना करने वालों के दिल में अभी भी आपके लिए गुबार भरा हुआ है। ऐसे में आपको सतर्क रहना होगा।
  • कन्या: कन्या राशि के जातक स्वभाव से मददगार होते हैं। आप जब अच्छे मूड में होते हैं, तो दूसरों का भला करने में पीछे नहीं रहते। लेकिन आपकी यह उदारता कुछ चापलूस लोगों के लिए मौका बन सकती है। ऐसे लोग सामने से आपकी प्रशंसा और पीछे से आलोचना करते हैं। ऐसे लोगों की पहचान करें और केवल योग्य व्यक्तियों की ही सहायता करें। कार्यस्थल पर मित्रों और सहकर्मियों से चर्चा उपयोगी साबित होगी।
  • तुला: आज का दिन करियर के लिहाज से आपके लिए खास साबित होने वाला है। अगर किसी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार के लिए दिन शुभ रहने वाला है। किसी प्रकार का समझौता करना चाहते हैं तो यह उचित समय है। दोपहर तक का समय नए अवसरों को लेकर आएगा। इसलिए जरूरी काम पहले निपटा लें।
  • वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों की सोच के विपरीत कुछ काम होते दिख रहे हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते हैं वहीं आपको धोखा देता हुआ नजर आ रहा है। आज के दिन भी कुछ ऐसी ही घटना आपको परेशान कर सकती है। बाकी का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहने वाला है। दिन के खत्म होते-होते कोई अच्छा समाचार सुनकर आपकी निराशा खत्म होगी।
  • धनु: पिछले कुछ दिनों से काम में आ रही रुकावटों पर आज ब्रेक लगेगा। आज हालात में सुधार होता दिख रहा है। इसके बाद भी किसी अनावश्यक चिंता से मन में भय बना रह सकता है। ऐसे में सकारात्मक सोच रखें और खुद पर भरोसा बनाए रखें। दोपहर के बाद कार्यक्षेत्र में थोड़ी भागदौड़ की स्थिति रहेगी। दिन के अंत तक भाग्य का थोड़ा साथ मिलेगा। इस दौरान आपको कुछ छोटे लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
  • मकर: आज का दिन आपके बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में नई जानकारी और अनुभव से आपको लाभ होगा। समाज में प्रतिष्ठित और अनुभवी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। इससे भविष्य में बड़े अवसर मिल सकते हैं। परिवार या प्रियजनों की ओर से भी शुभ समाचार मिलने की संभावना है। इस दौरान किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य की योजना बनाते समय आपकी राय को विशेष महत्व दिया जाएगा।
  • कुंभ: आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में समय पर सभी जिम्मेदारियों को पूरा करने की दौड़ बनी रहेगी। आप अपने लक्ष्यों को पूरा करने में पूरी मेहनत करेंगे। हालांकि कुछ नजदीकी लोग आपकी चिंता को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में धैर्य बनाए रखें और अपनी प्राथमिकताओं पर ध्यान दें। यदि आप किसी प्रेम संबंध में फंसे हैं, तो अब फैसला लेने का सही समय है।
  • मीन: मीन राशि के जातकों के स्वास्थ्य में आज के दिन थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने आ जाएंगे। जहां तक हो सके महत्वपूर्ण कार्यों को पहले पूरा करना आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर बाद समय आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में बने बनाए काम में भी रुकावटें पैदा हो सकती हैं। ऐसे में मित्रों का सहयोग लेना आपके लिए जरूरी होगा।