जानें कैसे रहने वाला है सभी राशियों के लिए आज का दिन
Panchang And Rashifal, (आज समाज), नई दिल्ली: 26 नवंबर 2025 को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस तिथि पर श्रावण नक्षत्र और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। राहुकाल दोपहर 12:04 -13:23 मिनट तक रहेगा। आज वृश्चिक राशि में सूर्य, बुध और मंगल की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में यह शुभ योग कई राशियों के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आने वाला है। आइए जानते हैं आज मेष से लेकर मीन राशियों तक का दिन कैसा रहने वाला है।
राशिफल
- मेष: आज मेष राशि के जातकों को जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। राशि का स्वामी मंगल-पाप ग्रहों की संगति में है। कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला आपको सीखनी पड़ेगी। पंचम भाव दूषित होने के कारण संतान पक्ष से निराशा जनक समाचार मिल सकता है। सायंकाल के समय कोई रुका काम बनने की संभावना है। रात्रि का समय प्रियजनों से भेंट व आमोद-प्रमोद में बीतेगा।
- वृष: आज का दिन संतोष और शांति से रहने वाला है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। शासन व सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिल सकता है। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी।
- मिथुन: राशि स्वामी की व्यग्रता के कारण किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। सायं काल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
- कर्क: चन्द्रमा षष्ठम भाव में उत्तम संपत्ति का संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। राज्य-मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। इस दौरान यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभदायक रहेगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन व सुसमाचार मिलेगा।
- सिंह: आपकी राशि का स्वामी सूर्य चार ग्रहों के बीच में आ गया है। इससे आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगी। सूर्य के कारण अधिक भागदौड़ और नेत्र विकार होने की संभावना है। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।
- कन्या: राशि स्वामी बुध भाग्य वृद्धि कर रहा है। ऐसे में रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।
- तुला: आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का पराभव होगा। पास व दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी।
- वृश्चिक: आपकी राशि से मार्गी शनि एवं पंचम चन्द्र योग अभी सात दिन और चलेगा। इसके फलस्वरूप कुछ आंतरिक विकार आपको परेशान कर सकते हैं। आज का दिन इस सबकी जांच कराने और किसी अच्छे डॉक्टर से इस विषय में सलाह मशविरा करने में व्यतीत होगा। रोग की अवस्था में भी आपका चलना फिरना काफी ज्यादा हो गया है।
- धनु: आज आपके विरोधी भी आपकी प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन सत्ता पक्ष से निकटता व गठजोड़ से आपको अत्यधिक लाभ प्राप्त होगा। ससुराल पक्ष से पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सायंकाल से लेकर रात तक आपको सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।
- मकर: आज पारिवारिक व आर्थिक मामलों में आपको सफलता मिलेगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास सफल होंगे। कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी आपको मिलेगा। सायंकाल के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के स्वागत का योग बना रहेगा। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।
- कुंभ: आज आपके स्वास्थ्य सुख में व्यवधान आ सकता है। राशि का स्वामी शनि मार्गी उदय चल रहा है। ऐसे में बेवजह के विवाद खड़े होंगे और अनावश्यक शत्रु भी बन सकते हैं। इस दौरान कोई विपरीत समाचार सुनकर आपको अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इसलिए सावधान रहें और विवाद से बचें।
- मीन: आज का दिन पुत्र, पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से आज लेन-देन न करें। इससे सम्बन्ध खराब होने का खतरा दिख रहा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है। ऐसे में यात्रा में सावधान अवश्य रहें। बृहस्पति का पंचम योग मूल्यवान वस्तुएं चोरी करा सकता है।
ये भी पढ़ें: धन-लाभ के लिए बुधवार को करें ये उपाय


