Hisar News: हिसार में पुलिस से बचने के लिए छत से कूदे युवक, 1 की मौत

0
82
Hisar News: हिसार में पुलिस से बचने के लिए छत से कूदे युवक, 1 की मौत
Hisar News: हिसार में पुलिस से बचने के लिए छत से कूदे युवक, 1 की मौत

बर्थडे पार्टी में बीच सड़क पर स्पीकर बजाने से रोकने पर पुलिस से हुई भिडंत, युवकों ने छत पर चढ़कर किया पथराव
Hisar News (आज समाज) हिसार: हरियाणा के हिसार में दो युवक छत से कूद गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई। युवकों ने पुलिस से बचने के लिए छत से छलांग गई थी। दरअसल, पुलिस को सोमवार रात को सूचना मिली थी कि हिसार के भारत नगर में कुछ युवक जन्मदिन पार्टी कर रहे थे।

काकू नाम का युवक बीच सड़क पर तेज आवाज में स्पीकर बजा रहा था। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्पीकर बंद करने को कहा तो युवक भड़क गए। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए बंधक बना लिया।

2 पुलिस कर्मी भी हुए घायल

12 क्वार्टर चौकी इंचार्ज विनोद ने बताया कि पुलिस टीम किसी तरह उनके चंगुल से निकली। तभी 2 युवक छत पर चढ़ गए। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों पर पथराव करना शुरू कर दिया। इसमें मैं और साथी पुलिसकर्मी महेंद्र घायल हो गए। हम फिर भी दोनों युवकों को पकड़ने के लिए छत पर गए। हमें देखकर दोनों युवक भागते हुए छत से कूद गए और गिरकर घायल हो गए।

दूसरे युवक का चल रहा इलाज

सूचना मिलते ही मिलगेट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। हम दोनों युवकों को सिविल अस्पताल ले गए। यहां दिनेश नाम के युवक ने दम तोड़ दिया। जबकि, आकाश को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें: हरियाणा में 6.36 लाख परिवार हुए गरीबी रेखा से बाहर

यह भी पढ़ें: हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के प्रधान सचिव रहे रिटायर्ड आईएएस की संपत्ति कुर्क