Monsoon Session Haryana Assembly: मनीषा की मौत को लेकर हरियाणा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कांग्रेस का काम रोको प्रस्ताव मंजूर

0
207
Monsoon Session Haryana Assembly: मनीषा की मौत को लेकर हरियाणा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कांग्रेस का काम रोको प्रस्ताव मंजूर
Monsoon Session Haryana Assembly: मनीषा की मौत को लेकर हरियाणा विधानसभा में हुआ जमकर हंगामा, कांग्रेस का काम रोको प्रस्ताव मंजूर

26 अगस्त को होगी काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा
Monsoon Session Haryana Assembly (आज समाज), चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा के मानसूत्र के पहले ही दिन सदन में जमकर हंगामा हुआ। मनीषा हत्याकाड़ को लेकर कांग्रेस ने काम रोको प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव पर चर्चा की मांग करते हुए कांग्रेस विधायकों ने सदन में नारेबाजी की। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के पोस्टर लेकर कांग्रेस विधायक वेल में आ गए और कार्यवाही नहीं चलने दी। विधानसभा स्पीकर ने शुरुआत में सदन की कार्यवाही 20 मिनट के लिए स्थगित की। दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस विधायकों ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया।

4 घंटे की कार्यवाही के दौरान 6 बार सदन स्थगित करना पड़ा। वहीं कांग्रेस के हंगामे पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा- ये क्यों हंगामा कर रहे हैं? इनके पास तो नेता ही नहीं है। ये निर्णय नहीं ले सकते। अंत में विस स्पीकर ने कांग्रेस के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया। 26 अगस्त को कांग्रेस के काम रोको प्रस्ताव पर चर्चा होगी। आज और कल अवकाश के चलते सदन नहीं चलेगा। 26 तारीख को नशे के खिलाफ मैसेज देने के लिए स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने सभी विधायकों से विधानसभा साइकिल पर आने के लिए आग्रह किया है।

सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने का फैसला न्यायोचित नहीं

सदन के बाहर कैबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस की सदन की कार्यवाही नहीं चलने देने का फैसला न्यायोचित नहीं है। सदन की कार्यवाही यदि सुचारू रूप से चलेगी तो जनता की समस्याओं को सदन में उठाया जा सकेगा। जिसको सरकार दूर करने के लिए काम करेगी। भिवानी वाले मामले में पुलिस अपना काम कर रही है, जांच उइक करने जा रही है। ऐसे में जो भी इस केस में कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।

कांग्रेस विधायक से दुर्व्यवहार का मामला उठा, सीएम बोले- एक ही थाली में खाते थे खाना

सदन में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा के साथ दुर्व्यवहार का मुद्दा उठा। इस पर सदन में कुरुक्षेत्र के थानेसर से विधायक अशोक अरोड़ा के मामले में सीएम नायब सैनी ने कहा, इनका जिस पार्षद पति से झगड़ा हुआ है, वह इनका मित्र है। ये एक ही थाली में खाना खाते थे। इस पर अशोक अरोड़ा ने आपत्ति जताई। हालांकि स्पीकर के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत कराया गया।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़ा

सबसे पहले पूर्व पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर मुख्यमंत्री नायब सैनी ने शोक प्रस्ताव पढ़ा। उसके बाद पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और फिर इनेलो के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला ने भी शोक प्रस्ताव पढ़ा। भूपेंद्र हुड्डा ने अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर भी शोक प्रस्ताव पढ़ा। इ

27 अगस्त तक चलेगा सेशन

सत्र से पहले बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक हुई। बैठक में 27 अगस्त तक सेशन चलाने का फैसला लिया गया। मंत्री अनिल विज ने कहा कि सदन की कार्यवाही एक दिन के लिए बढ़ा दी गई है। 23 और 24 अगस्त को छुट्टी रहेगी। वहीं कांग्रेस अबकी बार भी बिना विधायक दल नेता के ही विधानसभा सत्र में शामिल हो रही है।

विपक्षी दल नेता न चुने जाने को लेकर अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के पास निर्णय लेने की क्षमता नहीं है। उधर, सत्र से पहले चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग हुई। इसमें प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत कई विधायक मीटिंग में मौजूद रहे।

प्रॉक्सी विधायक का मुद्दा गूंजेगा सदन में

वहीं थानेसर से कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज से शुरू होने वाले मानसून सत्र को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर रखी है। बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विपक्ष काम रोको प्रस्ताव लाएगा। साथ विपक्षी हलकों में प्रॉक्सी विधायक का मुद्दा भी सदन में गूंजेगा। जनता के सभी मुद्दों को विधानसभा में रखा जाएगा। इस पर सरकार को जवाब देना ही होगा।

पूर्व विधायकों के लिए संशोधन बिल हो सकता है पेश

हरियाणा विधानसभा के मानसून में एक बड़ा संशोधन विधेयक पेश किया जाएगा, जिससे राज्य के 550 पूर्व विधायकों को उनकी पेंशन और भत्तों पर लगी सीमा को समाप्त करके आर्थिक राहत मिल सकती है। यदि इसे मंजूरी मिल जाती है, तो पूर्व विधायक कुल लाभ सीमा से बंधे बिना 10,000 रुपए प्रति माह तक यात्रा भत्ते के पात्र होंगे।

ये भी पढ़ें : भारत और चीन खोलेंगे एक दूसरे के लिए अपने बाजार