Haryana Weather Update: हरियाणा मे आज से 4 दिनों तक बारिश की संभावना

0
128
Haryana Weather Update: हरियाणा मे आज से 4 दिनों तक बारिश की संभावना
Haryana Weather Update: हरियाणा मे आज से 4 दिनों तक बारिश की संभावना

आज 14 जिलों में होगी बारिश, गुरुवार-शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बारिश होने का का मौसम विभाग ने जताया अनुमान
Chandigarh News (आज समाज) चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम में आज से फिर बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना मौसम विभाग द्वारा जताई गई है। बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। आज जिन जिलों में बारिश होगी उनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद व सिरसा शामिल है। 29 मई को पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है।

30 मई को भी पूरे हरियाणा में बारिश की संभावना है। 31 मई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, करनाल व कुरुक्षेत्र बरसात होने की संभावना है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर 31 मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है।

अधिकतम तापमान में हुई 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी

हरियाणा के अधिकतम तापमान में मंगलवार को 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश का अधिकतम तापमान भी सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है। इधर, प्रदेश का सबसे गर्म जिला सिरसा रहा। सिरसा का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया।